
मल्टीमीडिया डेस्क। आज के इस दौर में जब मोबाइल हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, तब ऐसे ये कहना कि, 'गूगल मैप नहीं होता तो हम भटक ही जाते' किसी भी नजरिए से गलत नहीं होगा। वैसे तो बाजार में कई मैपिंग एप्स मौजूद है। लेकिन गूगल मैप के आगे कोई भी नहीं टिकता।
यूजर फ्रेंडली होने के साथ-साथ डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों ही व्यू में इसका अनुभव शानदार ही होता है। एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स में पहले से ही मौजूद इस एप से फोन में वायरस और हैंग होने जैसी समस्या भी नहीं होती। लेकिन आज हम आपको गूगल मैप की इन खासियतों के अलावा कुछ ऐसी चीजें बताने आए हैं जिसे आप शायद ही जानतें होंगे।
गूगल मैप के इन टूल्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल कर आप भी कहलाएंगे, 'स्मार्ट टेक्नोयूजर'
एक उंगली से जूम
बदलते दौर में स्मार्ट फोन्स का आकार भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक हाथ से स्मार्ट फोन को थामकर चलाना मुश्किल काम होता है, और जब हमें स्क्रीन जूम करनी होतो दोनों हाथों की मदद लेनी ही होगी। लेकिन गूगल मैप में स्क्रीन को डबल टैप करके जूम किया जा सकता है, सिर्फ एक उंगली को स्क्रीन में डबल टैप करो और स्क्रीन एडजस्ट कर एप का मजा लो।
बना सकते हैं पर्सनल मैप
आप डेस्कटॉप में गूगल मैप का इस्तेमाल कर खुद का मैप भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको मैनू ऑप्शन में जाकर पहले प्लेस- मैप और फिर क्रिएट मैप में क्लिक करना होगा। अपने मैप को कस्टमाइज करते हुए पहले उसका नाम, डिस्क्रिप्शन के बाद आपके द्वारा फेवरेट प्लेसेस एड करते ही आपका पर्सनल मैप तैयार। मजेदार बात तो ये है कि आप इस मैप को दूसरे लोगों से भी शेयर कर सकते हैं। इस टूल का इस्तेमाल हॉलीडे प्लान करने के दौरान किया जाता है। गूगल प्ले स्टोर में 'माय एप' के नाम से एक अलग एप भी मौजूद है।
अपनी जर्नी में स्टॉप्स लगाए
सभी को पता है कि गूगल मैप्स आपको एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप इस जर्नी में ब्रेक भी ले सकते हैं। जी हां। आप मल्टीपल स्टॉप्स लगाकर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टार्टिंग पॉइंट और डेस्टिनेशन पॉइंट सेट कर। मैनू बटन के टॉप राइट कॉर्नर में सलेक्ट स्टॉप ऑप्शन के मदद से जर्नी के बीच स्टॉप्स या ब्रेक सलेक्ट कर सकते हैं।
एक्सप्लोर
आप गूगल मैप्स के मेन मेनू में टैप कर लिए अच्छी जगहों को आसानी से ढूंढ सकते हैं। जगह पसंद आने पर उसे रेटिंग और डिस्क्रिप्शन भी दे सकते हैं। इसके अलावा अगर कभी आपके जेहन में ये ख्याल आए कि गूगल मैप्स पर नजर आने वाला नारंगी बिट्स क्या है तो आपको बता दें कि वो उन जगहों को सूचित करता है जहां आप जो सकते हैं।
शेयर योर लोकेशन
आप गूगल मैप से अपनी लोकेशन देखकर उसे शेयर कर सकते हैं साथ ही मैप में रीयल टाइम में अपने दोस्तों को भी ट्रैक कर सकते हैं। इससे आपको ये भी पता लग जाएगा कि आपके किस दोस्त की लोकेशन क्या है। आप इस फीचर का इस्तेमाल एप में, मेनू बटन पर क्लिक कर कर सकते हैं।