• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक गाइड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही WhatsApp नंबर को एक साथ 2 फोन में कैसे चलाएं, जानिए नया और सेफ तरीका

WhatsApp Tricks and Tips: अब वॉट्सऐप का इस्तेमाल दो स्मार्टफोन में किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रोसेस।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 09 Apr 2023 12:11:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Apr 2023 12:11:35 PM (IST)
एक ही WhatsApp नंबर को एक साथ 2 फोन में कैसे चलाएं, जानिए नया और सेफ तरीका
WhatsApp Tricks and Tips: अब वॉट्सऐप का इस्तेमाल दो स्मार्टफोन में किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रोसेस।

WhatsApp Tricks and Tips: वॉट्सऐप भारत में नंबर वन इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप की लोकप्रियता इतनी है कि लोग मैसेज और वीडियो कॉल के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि पॉपुलर ऐप में कई फीचर्स की कमी है। जिसकी यूजर्स सालों से डिमांड कर रहे थे। मेटा के अंतर्गत आने के बाद से वॉट्सऐप में कई बड़े बदलाव हुए हैं। अब कंपनी ने यूजर्स को दो मोबाइल में एक ही वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा देने का फैसला किया है।

पहले वॉट्सऐप कंप्यूटर और मोबाइल को लिंक करने की अनुमति देता था, लेकिन टेलीग्राम की तरह दो फोन क लिंक करना असंभव था। अब आप अपने फोन पर 4 डेस्कटॉप को एक ही WhatsApp अकाउंट से जोड़ सकते हैं। अब वॉट्सऐप का इस्तेमाल दो स्मार्टफोन में किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रोसेस।


वॉट्सऐप अकाउंट को दूसरे फोन से कैसे लिंक करें

- आपके दोनों स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का नया और लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।

- अब दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप ओपन करें और 'Agree And Continue' पर टैप करें

- इसके बाद ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें और मेनू खोलें।

- फिर 'Link a device' पर क्लिक करें। अब एक क्यूआर कोड दिखाई देगा।

- अपने प्राथमिक मोबाइल पर जाएं। WhatsApp खोलें और दाईं ओर तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।

- फिर लिंक्ड डिवाइसेस पर टैप करें।

- अब WhatsApp कैमरा खुल जाएगा और दूसरे फोन पर क्यूआर कोड स्कैन करेगा।

- मैसेज सिंक होना शुरू हो जाएंगे। अब दूसरे फोन पर WhatsApp इस्तेमाल कर पाएंगे।

दूसरे मोबाइल परर WhatsApp अकाउंट बंद कैसे करें

अगर आप दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर पर वॉट्सऐप को बंद करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

- अपने पहले स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप ओपन करें।

- ऊपर दाईं और तीन बिंदुओं पर टैप करें।

- फिर लिंक्ड डिवाइसेस पर टैप करें।

- अब दूसरे फोन पर टैप करें और लॉग आउट चुनें।

- आपके दूसरे फोन पर वॉट्सऐप बंद हो जाएगा।