
New Year Wishes 2023: साल 2023 आने में चंद घंटे बाकी है। हम सभी अपने परिजनों और दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। तकनीक के चलते अपने प्रियजनों से जुड़े रहना अब आसान हो गया है। WhatsApp और Instagram के जरिए कहीं से भी शुभकामना मैसेज भेज सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स के लेटेस्ट फीचर के साथ आप नए साल के मैसेज को स्टिकर के साथ भेज सकते हैं। स्टिकर के साथ Happy New Year मैसेज ज्यादा रोमांचक बनते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं WhatsApp और Instagram पर स्टिकर को डाउनलोड और इस्तेमाल करने का तरीका।
WhatsApp पर स्टिकर भेजने के लिए आपको स्टिकर पैक इंस्टॉल करना है। एंड्राइड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें न्यू ईयर स्टिकर्स सर्च करना है। फिर कई ऑप्शन डाउनलोज के लिए मिल जाएंगे।
ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें। यहां स्टिकर पैक नाम से कई ग्रुप स्टिकर्स मिल जाएंगे। आपको जिन स्टिकर की जरूरत है फोन में उन्हें इंस्टॉल कर लें। इसके बाद स्टिकर पैक को ऐड करें। फिर इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
स्टिकर पैक ऐड होने के बाद आप इन्हें भेज सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप चैट विंडो ओपन करें। फिर इमोजी बटन पर क्लिक करें। अब इमोजी भेजने की जगह स्टिकर टैब में जाएं। वहां आपको कई स्टिकर पैक मिलेंगे, जिन्हें आपने इंस्टॉल किया हुआ है। अब कोई भी स्टिकर सेंड करने के लिए उसपर टैप करें।
Instagram पर New Year स्टिकर भेजना आसान है। इसके लिए यूजर्स को Direct Messages में एक चैट विंडो में जाना होगा। यहां आपको टेक्स्ट इनपुट बबल के पास स्टिकर आइकन दिखाई देगा। वॉइस रिकॉर्डिंग और इमेज अटैचमेंट बटन के पास स्टिकर बटन होता है। स्टिकर सर्च बार को ओपन करने के लिए इस बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर यहां New Year लिखर स्टिकर सर्च कर सकते हैं।