• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक गाइड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राइवेसी की गारंटी देने वाला Incognito Mode भी नहीं है सेफ, ब्राउजिंग करने से पहले जान लें ये बातें

Incognito Mode का इस्तेमाल करते हैं, तो हो जाएं थोड़ा सावधान, क्योंकि अगर आप ये सोच रहे हों कि Incognito मोड का इस्तेमाल कर आपके डाटा को ट्रैक नहीं कि...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Thu, 29 May 2025 04:42:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 May 2025 05:02:01 PM (IST)
प्राइवेसी की गारंटी देने वाला Incognito Mode भी नहीं है सेफ, ब्राउजिंग करने से पहले जान लें ये बातें
Incognito Mode भी अब नहीं रहा सेफ

HighLights

  1. ब्राउजिंग करने वाले हो जाएं सावधान
  2. अब Incognito Mode भी नहीं सेफ
  3. ऑनलाइन एक्टिविटी पर है किसी नजर

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। आजकल हम सभी इंटरनेट पर अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं और हर यूजर अपनी प्राइवेसी को लेकर हमेशा सतर्क रहता है। ऐसे में लोग नहीं चाहते हैं कि कोई आपकी ब्राउजर हिस्ट्री देख पाए। इसके चलते यूजर Incognito Mode का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी ब्राउजर का Incognito Mode सेफ नहीं हैं। अगर आप इसे नजरअंदाज करेंगे तो आपकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। चलिए हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप भी अपनी प्राइवेसी को बचा सकते हैं। लेकिन उससे पहले जानते हैं क्या होता है Incognito Mode और यह कैसे काम करता है।

कैसे काम करता है Incognito Mode?

Incognito Mode एक प्राइवेट ब्राउज़िंग फीचर है, जो Google Chrome, Mozilla Firefox और Microsoft Edge जैसे ब्राउज़र्स में उपलब्ध होता है। इस मोड में आपका ब्राउजर आपकी सर्च हिस्ट्री, कुकीज और साइट डेटा सेव नहीं करता। यानी आपकी गतिविधियां आपके डिवाइस पर रिकॉर्ड नहीं होतीं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इंटरनेट की दुनिया में पूरी तरह से गुमनाम हो जाते हैं। क्योंकि Incognito Mode के बाद भी आप पर नजर रखी जा सकती है।


कौन रखता है आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर?

किसी भी ब्राउजर का Incognito Mode आपकी ब्राउजर हिस्ट्री को तो छुपा सकता है, लेकिन आपकी इंटरनेट की गतिविधियों को ISP, नेटवर्क एडमिन और कुछ एडवांस टूल्स से ट्रैक किया जा सकता है:

  • इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP): जान सकता है कि आपने किन वेबसाइट्स को एक्सेस किया है।
  • ऑफिस या स्कूल का नेटवर्क एडमिन: आपके ब्राउजिंग पैटर्न को ट्रैक कर सकता है।
  • नेटवर्क मॉनिटरिंग टूल्स: एक्सपर्ट्स Chrome के chrome://net-internals जैसे फीचर्स से आपकी ब्राउजिंग डिटेल्स जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें: iPad के लिए WhatsApp हुआ लॉन्च, कई सालों के इंतजार के बाद आया ये अपडेट

ऐसे करें अपनी प्राइवेसी की सुरक्षा

काफी यूजर्स की गलतफहमी होती है कि उनका डेटा Incognito Mode में बिल्कुल सेफ रहता है। लेकिन, असल में ऐसा होता नहीं है। इसलिए आप इन तरीकों से अपने प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं:

  • VPN का इस्तेमाल करें: एक अच्छा VPN आपकी पहचान और लोकेशन छुपाता है।
  • पब्लिक वाई-फाई से बचें: इन नेटवर्क्स पर संवेदनशील जानकारी न डालें।
  • हिस्ट्री नियमित रूप से क्लियर करें: ब्राउज़िंग और डाउनलोड हिस्ट्री को समय-समय पर मिटाएं।
  • सिर्फ HTTPS साइट्स खोलें: जिससे डेटा एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित रहता है।