• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक गाइड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोई नहीं कर पाएगा ईमेल और फेसबुक पासवर्ड को हैक

किसी भी पासवर्ड को हैकर्स से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक मजबूत पासवर्ड का होना बहुत जरूरी है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 16 Aug 2014 03:21:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Aug 2014 03:54:42 PM (IST)
कोई नहीं कर पाएगा ईमेल और फेसबुक पासवर्ड को हैक

नई दिल्ली। हाल ही में एक रूसी हैकर ने 4.5 अरब यूजरनेम, पासवर्ड और ईमेल एड्रेस हैक कर लिया। अगर आप अपने मेल अकाउंट, बैंक अकाउंट पासवर्ड और एटीएम पासवर्ड को हैकर्स से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक मजबूत पासवर्ड का होना बहुत जरूरी है। कुछ खास बातों को फॉलो करें, तो आपका पासवर्ड और डाटा दोनों सुरक्षित रह सकता है। जानिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाने के टिप्स..

लंबा हो पासवर्ड

आपका पासवर्ड जितना लंबा होगा, उसे ब्रेक करना उतना ही मुश्किल होगा। आमतौर पर एक्सपर्ट कम से कम 8 डिजिट तक का पासवर्ड रखने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर पासवर्ड इससे बड़ा यानी 14 या 25 डिजिट तक का होगा, तो वह उतना ही ज्यादा सुरक्षित रहेगा।


व‌र्ड्स और नंबर का सही कॉम्बिनेशन

पासवर्ड में नंबर और व‌र्ड्स दोनों का कॉम्बिनेशन रखें। संभव हो तो नंबर और व‌र्ड्स के साथ सिंबल का भी यूज कर सकते हैं। हालांकि कुछ सर्विसेज इस तरह के पासवर्ड के लिए अनुमति नहीं देती हैं, लेकिन फिर भी एक कोशिश जरूर करें।

सेंटेंस का करें उपयोग

पासवर्ड के लिए किसी ऐसे वाक्य के बारे में सोचें जो केवल आप जानते हों, जैसे-अपने ई-मेल के लिए आप द क्विक ब्राउन फॉक्स जंप्स ओवर द लेजी डॉग जैसे वाक्य को बेस बनाकर पासवर्ड तैयार कर सकते हैं। इस वाक्य के प्रत्येक वर्ड के पहले लेटर को आप पासवर्ड के लिए यूज कर सकते हैं टीक्यूठएफजेओटीएलडी। इसके अलावा, पासवर्ड के लिए कुछ ट्रिक भी अपना सकते हैं, जैसे- सिंपल पासवर्ड 123456 के बजाय पीएएस123एसडब्ल्यूओआरडी का यूज करें। इस तरह की ट्रिक पासवर्ड को सिक्योर करने में ज्यादा मददगार साबित होती है।

सब्टीट्यूट कैरेक्टर को करें यूज

सब्टीट्यूट कैरेक्टर का प्रयोग करें, जैसे-अंग्रेजी के ड शब्द की जगह जीरो न्यूमेरिकल (0) का और र शब्द की जगह डॉलर साइन का प्रयोग करें।

बचें साधारण पासवर्ड से

ऐसे शब्दों को पासवर्ड के रूप में न चूज करें, जो बहुत कॉमन हों, जैसे-अपना नाम, कंपनी का नाम या अपने होमटाउन का नाम आदि। यही नहीं, अपने किसी खास रिलेटिव्स या पालतू जानवर या अपनी जन्मतिथि, जिप कोड या टेलीफोन नंबर को भी पासवर्ड के रूप में यूज न करें। अगर करना ही चाहते हैं, तो थोड़ा कॉम्प्लेक्स पासवर्ड यूज करें, जैसे-जिप कोड या फोन नंबर को रिवर्स ऑडर में यूज कर सकते हैं।

पासवर्ड रिपीट न करें

एक पासवर्ड का यूज एक जगह पर ही करें। सेम पासवर्ड को दूसरे अकाउंट के लिए यूज न करें। नॉर्मल काम के लिए लंबे पासवर्ड की जगह छोटा और आसान-सा पासवर्ड रखें, जैसे- किसी न्यूज वेबसाइट को पढ़ने के लिए आसान-सा पासवर्ड रखें या जनरल वेबसाइट में अकाउंट बनाते वक्त आसान-सा और कॉमन पासवर्ड रखें, ताकि याद करने में आसानी हो।

फोन से कनेक्ट करें

पासवर्ड कुछ सर्विसेज,जैसे-जीमेल पासवर्ड को मोबाइल फोन से कनेक्ट करने की सुविधा देती है। अपने ईमेल को सुरक्षित रखने के लिए ईमेल पर मोबाइल नंबर का होना सबसे आसान और विश्वसनीय तरीकों में से एक है। उदाहरण के लिए, जब आप अपना जीमेल अकाउंट एक्सेस करते हैं, तो सर्विस प्रोवाइर की तरफ से एक वेरीफाई कोड मोबाइल पर भेजा जाता है।

कोड को यूज कर आप अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। यही प्रकिया दूसरे के लिए भी लागू होगी। अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपका अकाउंट ओपन करना चाहेगा, तो सर्विस प्रोवाइडर कोड नंबर मोबाइल पर भेजगा, जिसके बिना अकाउंट एक्सेस नहीं होगा। इस तरह ई-मेल अकाउंट को मोबाइल से कनेक्ट करके भी अपने मेल सर्विस को सेफ किया जा सकता है।