
मल्टीमीडिया डेस्क। लोग अपना पासवर्ड हमेशा भूलते रहते हैं। लेकिन एक पासवर्ड ऐसा भी है जिसे याद रखने को लेकर लोग ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। यह है वाई-फाई का पासवर्ड। अधिकांश लोग एक बार वाई-फाई नेटवर्क को कंफिगर करते हैं, अपने सभी डिवाइसेज पर पासवर्ड डालते हैं, और पूरी तरह भूल जाते हैं।
इसकी चिंता तब तक नहीं होती जब तक कोई नया डिवाइस नहीं आता या फिर गेस्ट अपने स्मार्टफोन पर नेटवर्क एक्सेस नहीं करना चाहते। और उस वक्त इसके पासवर्ड की खोज शुरू होती है। आपकी इस उलझन से बचने के लिए पेश है कुछ टिप्स जिससे आपको अपना वाई-फाई पासवर्ड वापस मिल जाएगा।
यह ध्यान रखें कि यह वाई-फाई नेटवर्क हैक करने का टिप्स नहीं है। यह अवैध है और यह आपको मुश्किल में फंसा सकता है। ये टिप्स केवल वाई-फाई पासवर्ड को भूल जाने के बाद वापस पाने के लिए है।
विंडोज
अनेकों एप्स को देखा होगा आपने जो इस बात का दावा करते हें कि आप सेव किए हुए वाई-फाई पासवर्ड को दोबारा पा सकते हैं, आपको अपने विंडोज पीसी के लिए इन एप्स में से किसी की जरूरत नहीं। यहां तक कि यदि आपके पीसी पर एडमिनिट्रेटर एक्सेस न हो, आप वाई-फाई पासवर्ड के लिए निम्न टिप्स को देख सकते हैं।
यह विधि केवल तभी काम करेगा जब व्यक्तिगत रूप से सिक्योरिटी सेट किया गया हो। यदि आप एंटरप्राइज नेटवर्क से कनेक्ट हों, जैसे ऑफिस वाई-फाई तब यह विधि पासवर्ड नहीं दिखाएगा।
मैक
मैक पर कीचेन एक्सेस एप के द्वारा आप वाई-फाई पासवर्ड पा सकते हैं देखिए कैसे-
रूटर के द्वारा
यदि आपके पास वाई-फाई लैस विंडोज या मैक कंप्यूटर नहीं है या आप अपने फोन या टैबलेट पर कोशिश कर रहे हैं तो रूटर के द्वारा आप वाई-फाई पासवर्ड खोज सकते हैं। वैसे भी यह केवल तभी काम करेगा यदि आप रूटर के नेटवर्क से कनेक्ट हों, याद रखें आप इथरनेट केबल से रूटर से जुड़ सकते हैं। टैबलेट और मोबाइल पर यह विधि तभी अपनायी जा सकती है जब पहले इसे कनेक्ट किया जा चुका हो।
यदि ये सब टिप्स काम नहीं कर रहे तो...
यदि ऊपर दिये गए कोई भी टिप्स आपके काम नहीं आ रहा तो आपको अपने रूटर का यूजर मैनुअल एक बार जरूर देखना चाहिए। सभी रूटर में रिसेट स्विच होता है। कुछ रूटर्स में छोटे स्विच होते हैं, जबकि अन्य में एक छोटे से होल में यह बटन छिपा होता है जिसे आप पेपर क्लिप से निकाल सकते हैं।
इस स्विच को कुछ सेकेंड्स के लिए प्रेस करने से रूटर रिसेट शुरू हो जाएगा। रूटर के रिसेट हो जाने का पता फ्लैशिंग लाइट से चल जाएगा। इसके बाद आप नेटवर्क के रिबूट और रिकंफिगर होने का इंतजार करें।
इन टिप्स को अपना कर भूले हुए वाई-फाई पासवर्ड को फिर से याद किया जा सकता है।