Kartik Purnima 2020 Wishes: हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना कार्तिक माह को माना जाता है। इसे त्रिपुरी पूर्णिमा या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन त्रिपुसरा नाम के राक्षस का वध भगवान शिव ने किया था। इस पवित्र दिन कृतिका नक्षत्र पड़ता है। कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा होता है। इस दिन स्नान करना भी बेहद शुभ होता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली, देवताओं और देवी के लिए दीवाली के रूप में भी मनाया जाता है। यदि आप भी कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश दे सकते हैं -
खुशी हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी,
यह कार्तिक पूर्णिमा ऐसी सौगात लेकर आए.
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
=====
कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि है अति पावन,
बरसे है देवताओं का प्यार और आशीर्वाद,
चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार,
शुभ हो आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार
=======
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
हर दम खुशियां हो साथ
कभी दमान ना हो खाली
हम सब की तरफ से
शुभ हो आपके लिए कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार
=======
एक दुआ मांगते हैं हम अपने भगवान से
चाहते हैं आपकी ख़ुशी पूरे ईमान से
सब हसरतें पूरी हो आपकी और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें।
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा 2020 की शुभकामनाएं!
======
इस कार्तिक पूर्णिमा आपके घर सुख और समृद्धि आए, आपके सभी दुख, कष्ट और रोग दूर हो जाएं।
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा!
=====
दीप जलते-जगमगाते रहे, हम आपको याद आते रहे,
जब तक ज़िंदगी है, दुआ है हमारी,
आप चांद की तरह जगमगाते रहे।
कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
==========
चांद सी शीतलता, शुभ्रता,
कोमलता, उदारता, प्रेमलता,
आपको और आपके परिवार को मिले.
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं
========
कार्तिक पूर्णिमा का ये पावन त्यौहार
आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार
भगवान विष्णु विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।
हैप्पी कार्तिक पूर्णिमा 2020!