Happy National Doctors Day 2021: नेशनल डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। वर्ष 1991 में इस दिन को मनाने की शुरुआत भारत सरकार ने की थी। जिसके बाद हर साल एक जुलाई को चिकिस्तकों को उनके अमूल्य कार्य को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वहीं महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरी मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि 1 जुलाई को मनाई जाती है। साल 2020 की तरह इस वर्ष भी 1 जुलाई खास होने वाला है, क्योंकि ये डॉक्टर ही है जो कोरोना महामारी के खिलाफ खड़े होकर मरीजों की रक्षा कर रहे हैं।
ऐसे में आप भी डॉक्टर्स को मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टेटस भी शेयर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ स्पेशल संदेशों के बारे में।
- उन सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं
जो हमेशा अपने मरीजों को सबसे पहले रखते हैं
अपने मरीजों को स्वास्थ्य उपहार देने की पूरी कोशिश करते हैं।
- मानव जाति में कमजोरी देखने और उसका इलाज करने के लिए एक डॉक्टर को आंख दी जाती है।
वह हमें कयामत के समय आशा दे सकता है। आपको डॉक्टर्स डे 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आपके कर्म ही हमें गौरवान्वित महसूस कराते हैं।
परिवार में डॉक्टर का होना बहुत अच्छी बात है।
हैप्पी डॉक्टर्स डे!
- संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है
जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है
जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है।
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
- दवाइयों से सिर्फ बीमारी ठीक होती है
लेकिन मरीज को सिर्फ डॉक्टर ठीक कर सकता है।
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
- डॉक्टर इस वास्तविक संसार के वास्तविक हीरो हैं
जो जीवन की रक्षा करते हैं।
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
- एक डॉक्टर की मुस्कुराहट
उसकी दवाओं से कहीं ज्यादा असर करती है।
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
- भगवान सबके जीवन की रक्षा खुद नहीं कर पाते
इसलिए धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
- इस डॉक्टर के दिन पर, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं
जैसा कि मैं फिर से हार्दिक और स्वस्थ हूं,
उम्मीद करते है आपका दिन अच्छा हो।