• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्‍या ऐसा दिखेगा ऐपल का ड्रोन?

खबरें हैं कि ऐपल कॉरपोरेशन भी इस बाजार में अपने पैर फैलाने की तैयारी कर रहा है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 24 Mar 2015 05:48:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2015 05:50:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
तो क्‍या ऐसा दिखेगा ऐपल का ड्रोन?

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। अमे‍जन, गूगल और यहां तक की फेसबुक जैसी कंपनियां इन दिनों ड्रोन विकसित कर रही हैं। ऐसे में भला ऐपल पीछे कैसे रह सकता है। ऐसी खबरें हैं कि ऐपल कॉरपोरेशन भी इस बाजार में अपने पैर फैलाने की तैयारी कर रहा है।

हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की गई है, लेकिन यह तय है कि ऐपल का ड्रोन डिजाइन और लुक के मामले में सबसे अलग जरूर होगा।

जर्मन डिजाइनर एरिक इसमैन ने एक ड्रोन कॉन्‍सेप्‍ट तैयार किया है, जिसका नाम ऐपल क्‍वाडकॉप्‍टर रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ऐपल भी इसी डिजाइन का या फिर शायद इसी ड्रोन को विकसित कर रहा है।

एक टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट पर इस ड्रोन की तस्‍वीरें लाइव की गई हैं, जिसके साथ ऐपल कॉरपोरेशन की पहचान उनका कॉरपोरेट लोगो भी इस्‍तेमाल किया गया है। इसमें कई बिल्‍ट इन कैमरा भी हैं, जिससे यह निगरानी का काम काफी आसान कर देगा।


ऐसी खबरे हैं कि क्‍वाडकॉप्‍टर पैनोरमिक तस्‍वीरें खींचने में समक्ष होगा और इसमें 100 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 4K वीडियो फंक्‍शन भी दिया गया है, जिससे स्थिर तस्‍वीरें और वीडियो प्राप्‍त होंगे।

इससे प्राप्‍त फुटेज को यूट्यूब पर सीधे ही लाइव स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

वहीं गूगल ने अपने ड्रोन निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। हालांकि इनका ड्रोन सौर ऊर्जा से चलेगा और आसमान से ही वेब कनेक्टिविटी भी उपलब्‍ध कराएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।