
बिजनेस डेस्क। अगर आप 25 सितंबर तक ड्राइविंग लाइसेंस में अपना मोबाइल नंबर लिंक नहीं करते है तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं जैसे ट्रैफिक चालान के डिजिटल नोटिफिकेशन या फिर पुलिस वेरिफिकेशन में दिक्कत। मान लिजिए आपका ऑनलाइन चालान कटता है, तो उसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड नंबर पर आती हैं। नंबर बंद होने पर आपको चालान की जानकारी नहीं मिल पाएंगी, जिससे भारी जुर्माना या कानूनी पेनल्टी लग सकती हैं।
किसी भी परेशानी में ना पड़े इसके लिए अभी घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
यह भी पढ़ें- ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट है ये गाड़ी, देखें क्या है प्राइस
सबसे पहले आपको Sarathi Parivahan की ऑफिशियल वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in या parivahan.gov.in पर जाएं। मेनू बार में 'Others' सेक्शन पर जाएं और 'Update Mobile Number' ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद DL Number, Date of Birth, DL Holder's Last Transaction State, Captcha डालकर सबमिट पर क्लीक करें। ड्राइविंग लाइसेंस की डिटेल आपको दिखेगी। यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और दोबारा से Submit पर क्लिक कर दें। आपके फोन पर एक OTP आएगा जिसे डाल कर वैरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद आपका मोबाइल नबंर ड्राइविंग लाइसेंस में अपडेट हो जाएगा।