• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके टीवी को पीसी में बदल देगा ‘आइबॉल स्‍प्‍लेंडो'

विंडोज पर आधारित यह मिनी कम्‍प्‍यूटर, टीवी को पीसी या स्‍मार्ट टीवी में बदल देगा।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 20 Jun 2015 11:38:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2015 11:39:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आपके टीवी को पीसी में बदल देगा ‘आइबॉल स्‍प्‍लेंडो'

नई दिल्‍ली। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के साथ पार्टनरशिप कर आइबॉल ने अपना पहला पीसी-ऑन-ए-स्‍टिक डिवाइस, आइबॉल स्‍प्‍लेंडाडो लॉन्च किया है। विंडोज पर आधारित यह मिनी कम्‍प्‍यूटर, टीवी को पीसी या स्‍मार्ट टीवी में बदल देगा। मॉनिटर या टीवी को एचडीएमआई पोर्ट के उपयोग से पीसी में बदलने वाला यह डोंगल 8,999 रुपये की कीमत पर एक वर्ष की वारंटी के साथ आया है। आइबॉल स्‍पलेंडो की बिक्री देश में जुलाई के आरंभ में शुरू हो जाएगी।

पीसी-ऑन-ए-स्‍टिक डिवाइसेज की तरह आइबॉल स्‍पलेंडो पॉकेट में फिट हो सकता है। यह इंटेल एटम क्‍वाड-कोर प्रोसेसर व 2जीबी रैम के साथ विंडोज 8.1 पर चलता है। यह इंटेल एचडी ग्राफिक्‍स को सपोर्ट करता है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी है जो माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ायी जा सकती है।


इस डिवाइस को केवल टीवी के एचडीएमआई इनपुट में प्‍लग इन करने की जरूरत है और फिर आप विंडोज पीसी का आनंद आराम से ले सकेंगे। इसमें एचडी ग्राफिक्‍स, मल्‍टी-चैनल डिजिटल ऑडियो, माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट, रेग्‍युलर यूएसबी पोर्ट, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाइ-फाइ और ब्‍लूटूथ 4.0 है।

इसमें ‘फैनलेस’ डिजायन है। कनेक्‍टीविटी के लिए इसमें एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्‍लूटूथ 4.0 के साथ मल्‍टी चैनल डिजिटल ऑडियो सपोर्ट है।

यह पीसी सेट-अप इमेल चेक करने और डॉक्‍यूमेंट एडीटिंग जैसे कामों के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग इंटरटेनमेंट, सर्फिंग, फोटो ब्राउजिंग, टीवी पर गेम्‍स खेलने आदि के लिए भी किया जा सकता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।