iPhone 17 Pro खरीदने का शानदार मौका, Croma पर 69,990 रुपये में मिलेगा 256GB मॉडल
iPhone 17 Pro सीरीज डिस्कंटिन्यू होने के बावजूद Croma पर उपलब्ध है। बैंक कैशबैक, एक्सचेंज वैल्यू और बोनस से iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 69,990 रुपये...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 03:19:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 03:19:12 PM (IST)
iPhone 17 Pro खरीदने का शानदार मौका। (फाइल फोटो)HighLights
- iPhone 17 Pro सीरीज डिस्कंटिन्यू होने के बाद भी उपलब्ध है
- Croma पर iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत 69,990
- 512GB मॉडल ऑफर्स के बाद 88,490 रुपये में मिलेगा
टेक्नोलॉजी डेस्क। एप्पल ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को बाजार में उतारा है। हर बार की तरह, नए मॉडल्स के आते ही कंपनी ने अपनी पिछली सीरीज यानी आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स को आधिकारिक रूप से बंद (डिसकंटिन्यू) कर दिया है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर बंद होने के बावजूद ये फोन अभी भी कुछ ई-कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध हैं। अगर आप काफी समय से आईफोन 17 प्रो सीरीज को खरीदने का मन बना रहे थे, तो अब सही समय आ गया है। क्रोमा (Croma) ने इस प्रीमियम सीरीज पर कई ऐसे शानदार ऑफर्स पेश किए हैं, जिनकी मदद से आप इसे बेहद कम कीमत पर अपना बना सकते हैं।
iPhone 17 Pro पर मिल रही तगड़ी डील
- क्रोमा स्टोर के इस नए ऑफर के तहत आप आईफोन 17 प्रो (256GB) को मात्र 69,990 रुपये की प्रभावी कीमत (Effective Price) पर खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो इसका 512GB वेरिएंट सभी ऑफर्स के बाद 88,490 रुपये में आपका हो सकता है।
- आपको बता दें कि यह कोई सीधा या फ्लैट डिस्काउंट नहीं है। इतनी कम कीमत तक पहुंचने के लिए आपको तीन चीजों बैंक कैशबैक, पुराने आईफोन की एक्सचेंज वैल्यू और एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाना होगा।
- ऑफर के मुताबिक, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर आपको 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, यदि आप अपना पुराना आईफोन 15 प्रो एक्सचेंज में देते हैं, तो आपको 44,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और उसके ऊपर 12,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।
iPhone 17 Pro Max खरीदना भी हुआ आसान
अगर आपको बड़ी स्क्रीन वाला आईफोन 17 प्रो मैक्स चाहिए, तो उस पर भी लगभग ऐसा ही धांसू ऑफर मिल रहा है। सभी डिस्काउंट्स और एक्सचेंज वैल्यू को मिलाने के बाद, इस फोन के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत गिरकर 74,990 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत 94,990 रुपये हो जाती है।
छूट का पूरा गणित
- प्रो मैक्स मॉडल पर इस भारी-भरकम छूट का लाभ उठाने के लिए आपको एक्सचेंज में अपना पुराना आईफोन 15 प्रो मैक्स देना होगा। इस पर आपको 53,000 रुपये तक की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके साथ ही, क्रोमा की तरफ से 12,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
- ध्यान रहे, अपग्रेड करने का यह बेहतरीन मौका 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। अगर आप अपने पुराने फोन को बदलकर कम बजट में एक प्रीमियम एप्पल डिवाइस लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- आईआईटी भिलाई ने जोड़े मुंबई उद्योग जगत से तार, टैलेंट क्रिएशन फाॅर विकसित भारत पर की राउंड टेबल चर्चा