• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

iPhone 18 Price in India vs Dubai: iPhone 18 खरीदने दुबई जा रहे लोग, फ्लाइट टिकट के बावजूद सस्ता पड़ रहा है वहां आईफोन

iPhone 18 का क्रेज इस कदर सर पर चढ़ गया है कि इसे खरीदने के लिए लोग दूसरे देश भी पहुंच जा रहे है। iPhone प्रेमी अपने नए आईफोन को खरीदने के लिए सीधे दु...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 02:30:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 02:30:00 PM (IST)
iPhone 18 Price in India vs Dubai: iPhone 18 खरीदने दुबई जा रहे लोग, फ्लाइट टिकट के बावजूद सस्ता पड़ रहा है वहां आईफोन
iPhone 18 Price in India vs Dubai

HighLights

  1. iPhone 18 खरीदने दुबई जा रहे लोग
  2. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत
  3. दुबई में iPhone 18 की कीमत क्या है?

बिजनेस डेस्क। iPhone 18 Pro Series को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसका क्रेज अलग लेवल का देखने को मिला।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए भारतीय खरीदार दुबई पहुंच जा रहे हैं। दरअसल भारत के मुकाबले दुबई में नया आईफोन काफी सस्ता मिल रहा है।

गल्फ न्यूज के अनुसार, दोनों देशो के बीच iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमतों में काफी ज्यादा अंतर है। जिस वजह से कई खरीदार पैसे बचाने के लिए दुबई पहुंच चुके है। बता दें कि फ्लाइट टिकट और वीजा के खर्च को जोड़ने के बाद भी दुबई से फोन खरीदना भारत के मुकाबले सस्ता ही है।

रिपोर्टस के अनुसार, 18 सितंबर को दुबई मॉल के एप्पल स्टोर पर नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हुई। लॉन्च के दिन काफी भीड़ देखने को मिल जिसमें भारतीय खरीदार भी नजर आएं।

मुंबई के रहने वाले अमन सोलंकी ने गल्फ न्यूज को बताया, "हवाई टिकट और वीजा के खर्च के बावजूद, भारत की तुलना में मेरे लिए दुबई से iPhone खरीदना काफी सस्ता हैं। भारत में अतिरिक्त और भारी टैक्स के कारण यह फोन बहुत महंगा हो जाता हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए, भारत में ये फोन दुबई के मुकाबले करीब 50,000 से 60,000 रुपये अधिक महंगा है। मैं अपने परिवार के लिए भी दो iPhone प्रो मैक्स खरीद रहा हूं।"

दुबई में iPhone 18 की कीमत ?

दुबई (UAE) में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1.33 लाख रुपये हैं। जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत लगभग 1.43 लाख रुपये हैं. जबकि भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये हैं। अगर कोई सिर्फ एक फोन लेने दुबई जा रहा है तब तो ये बेवकूफी वाला डिसीजन है लेकिन एक से ज्यादा अपने दोस्त परिवार के लिए भी लेने जा रहा है तो उसके पैसे बच सकते हैं।