• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

iPhone 18 Pro की बैटरी ने बढ़ाई टेंशन, 4,056mAh और Pro Max में 5,391mAh क्षमता का खुलासा

iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी मिलने का दावा है। EU दस्तावेजों के अनुसार 18 Pro में 4,056mAh और Pro Max में 5,391mAh क्षमता होगी।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 03:35:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 03:35:24 PM (IST)
iPhone 18 Pro की बैटरी ने बढ़ाई टेंशन, 4,056mAh और Pro Max में 5,391mAh क्षमता का खुलासा
iPhone 18 Pro की बैटरी ने बढ़ाई टेंशन। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. iPhone 18 Pro में 4,056mAh बैटरी मिलने का दावा है।
  2. Pro Max में 5,391mAh की बड़ी बैटरी दी गई।
  3. दोनों मॉडल्स को A एनर्जी रेटिंग मिली है।

टेक्नोलॉजी डेस्क। एप्पल ने हाल ही में अपने बहुचर्चित स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और 18 Pro Max बाजार में उतारे हैं। हालांकि, कंपनी कभी भी लॉन्च इवेंट में बैटरी की सटीक कैपेसिटी (mAh) का जिक्र नहीं करती, लेकिन यूरोपीय यूनियन (EU) के रेगुलेटरी दस्तावेजों ने इसका पूरा कच्चा-चिट्ठा खोल दिया है।

ईयू में फाइल की गई डिटेल के मुताबिक, एप्पल ने इस बार बैटरी के मोर्चे पर बड़ा अपग्रेड किया है। नए मॉडल्स की बैटरी न सिर्फ पिछले iPhone 17 सीरीज से बड़ी है, बल्कि इनकी चार्जिंग साइकिल और परफॉर्मेंस रेटिंग भी काफी बेहतर हुई है।


कितनी है iPhone 18 Pro सीरीज की बैटरी कैपेसिटी?

  • यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस में एप्पल ने अपने इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को A3714 और A371 मॉडल नंबर के साथ रजिस्टर किया है। दस्तावेजों से साफ हुआ है कि iPhone 18 Pro में 4,056mAh की दमदार बैटरी लगाई गई है, जो एक फुल चार्ज साइकिल में 52 घंटे तक की परफॉर्मेंस देने का दम रखती है। वहीं, इसके बड़े वेरिएंट iPhone 18 Pro Max में 5,391mAh की भारी-भरकम बैटरी मौजूद है, जो प्रति साइकिल 62 घंटे का बैकअप देती है।
  • ऊर्जा खपत के मामले में इन दोनों फोन को 'A' एनर्जी लेबल मिला है। इसके अलावा फोन के गिरने पर मजबूती (ड्रॉप इंड्यूरेंस) में इन्हें 'B' और रिपेयरेबिलिटी (सुधारने में आसानी) के मामले में 'C' रेटिंग दी गई है। पानी और धूल से बचाव के लिए दोनों ही फोन IP68 रेटिंग से लैस हैं।

पुराने iPhone 17 सीरीज के मुकाबले कितना हुआ बदलाव?

  • अगर पिछले साल के मॉडल्स से तुलना करें, तो एप्पल ने बैटरी साइज में अच्छा खासा इजाफा किया है। iPhone 17 Pro में जहां 3,988mAh की बैटरी मिलती थी, वहीं अब 18 Pro में यह बढ़कर 4,056mAh हो गई है।
  • इसी तरह, iPhone 17 Pro Max की 4,823mAh बैटरी के मुकाबले नए iPhone 18 Pro Max में 5,391mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जर ढूंढने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

वीडियो प्लेबैक का दावा और eSIM मॉडल्स का पेंच

  • एप्पल ने अपने 'Surprise and Shine' लॉन्च इवेंट में दावा किया था कि iPhone 18 Pro सिंगल चार्ज पर 36 घंटे और Pro Max 45 घंटे तक का लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है। हालांकि, इन दावों के पीछे एक अहम शर्त है।
  • यह शानदार बैकअप खास तौर पर उन 'eSIM-ओनली' मॉडल्स के लिए है, जो मुख्य रूप से अमेरिका और कुछ अन्य ग्लोबल मार्केट्स में बिकते हैं। दरअसल, इन मॉडल्स में फिजिकल सिम ट्रे नहीं होती, जिससे फोन के अंदर थोड़ी अतिरिक्त जगह बच जाती है और कंपनी वहां बड़ी बैटरी फिट कर देती है। वहीं, जिन देशों में सिम ट्रे वाले मॉडल्स बेचे जाते हैं, उनका बैटरी पैक eSIM मॉडल्स की तुलना में थोड़ा छोटा होता है।

यह भी पढ़ें- फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा है Wi-Fi? इन 5 आसान ट्रिक्स से तुरंत बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड