iQOO Neo11S की धमाकेदार एंट्री की तैयारी, 9000mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिपसेट से मिड-रेंज बाजार में हलचल
iQOO Neo11S जल्द लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स में 2K डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट, 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम फीचर्स मिलने का दावा किया गया है।
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 02:29:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 02:29:16 PM (IST)
iQOO Neo11S की धमाकेदार एंट्री की तैयारी। (सोशल मीडिया)HighLights
- iQOO Neo11S में Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना।
- 2K फ्लैट डिस्प्ले बेहतर विजुअल अनुभव दे सकता है।
- 9000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद
टेक्नोलॉजी डेस्क। iQOO अपने Neo सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही iQOO Neo11S को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक जानकारी से संकेत मिल रहे हैं कि यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस और गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें हाई-रिजॉल्यूशन 2K डिस्प्ले, दमदार MediaTek प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यदि ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो यह अपने प्राइस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।
दमदार प्रोसेसर के साथ मिल सकती है बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस
लीक्स के अनुसार, iQOO Neo11S में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट का कस्टमाइज्ड वर्जन दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अलग ट्यूनिंग के साथ आएगा, जिससे बेहतर गेमिंग स्टेबिलिटी, स्मूथ परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। कंपनी सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के जरिए इसकी क्षमता को और बेहतर बना सकती है।
2K फ्लैट डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी की संभावना
- रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में नया 2K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग तकनीक से तैयार किया गया है। यह डिस्प्ले इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स के मुकाबले बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव दे सकती है। साथ ही फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है। हालांकि वायरलेस चार्जिंग मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
स्टोरेज, सुरक्षा और अन्य संभावित फीचर्स
- लीक के अनुसार, iQOO Neo11S को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
- फोन के Light White, Shadow Black और Wind Chaser जैसे कलर ऑप्शन में आने की संभावना है। इसके अलावा इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68 और IP69 रेटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी मिल सकती हैं, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगी।