Jio Happy New Year Offer 2027: अनलिमिटेड 4G-5G डेटा के साथ मात्र ₹15 से शुरू हुए नए प्लान
जियो ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा! नए साल के ऑफर में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 11:59:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 11:59:53 AM (IST)
Jio Happy New Year Offer 2027: अनलिमिटेड 4G-5G डेटा के साथ मात्र ₹15 से शुरू हुए नए प्लानHighLights
- Jio का 399 रुपये वाला प्लान
- 3,999 रुपये वाला एनुअल प्लान
- 15, 25 और 50 रुपये के नए डेटा ऐड-ऑन पैक
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी जियो (Jio) का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए Happy New Year Offer 2027 लॉन्च कर दिया है। इस खास ऑफर के तहत कंपनी अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है। इसके अलावा, कंपनी ने मात्र 15 रुपये की शुरुआती कीमत में नए डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। आइए जानते हैं कि इन नए प्लान में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।
Jio का 399 रुपये वाला प्लान
जियो अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर कर रहा है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। डिजिटल बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन, एक साल का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, JioGames Mobile, FanCode, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।
3,999 रुपये वाला एनुअल प्लान
जो ग्राहक पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए जियो 3,999 रुपये वाला एनुअल प्लान लाया है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही ग्राहकों को JioHotstar Mobile+ Hollywood, 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन, FanCode, JioTV और 50GB JioAICloud स्टोरेज का लाभ भी दिया जा रहा है।
15, 25 और 50 रुपये के नए डेटा ऐड-ऑन पैक
15 और 25 रुपये वाला पैक: 5G यूजर्स के लिए लाए गए इन पैक्स में 15 रुपये में एक दिन और 25 रुपये में दो दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
50 रुपये वाला नाइट डेटा पैक: इस नए ऐड-ऑन पैक में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।
ज्यादातर प्लान 24 नवंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं, जबकि 50 रुपये वाला नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से लाइव होगा। रिचार्ज करने से पहले MyJio ऐप या वेबसाइट पर अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। अगर आप भी जियो (Jio) का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए Happy New Year Offer 2027 लॉन्च कर दिया है। इस खास ऑफर के तहत कंपनी अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही है। इसके अलावा, कंपनी ने मात्र 15 रुपये की शुरुआती कीमत में नए डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। आइए जानते हैं कि इन नए प्लान में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।