• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Jio करोड़ों यूजर्स को दे रहा तोहफा, मिलेगा तीन महीने का JioHotstar Premium फ्री

नए साल 2026 से पहले जियो चुनिंदा यूजर्स को बिना रिचार्ज और आवेदन तीन महीने का JioHotstar Premium फ्री दे रहा है। यह ऑफर ऑटोमैटिक एक्टिव हो रहा है। साथ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 18 Dec 2025 01:34:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Dec 2025 01:34:13 PM (IST)
Jio करोड़ों यूजर्स को दे रहा तोहफा, मिलेगा तीन महीने का JioHotstar Premium फ्री
2026 से पहले रिलायंस जियो दे रहा यूजर्स को तोहफा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जियो ने चुनिंदा यूजर्स को JioHotstar Premium फ्री दिया
  2. बिना रिचार्ज और आवेदन अपने आप एक्टिव हो रहा ऑफर
  3. लॉगिन करते ही कई यूजर्स का अकाउंट Premium हुआ

टेक्नोलॉजी डेस्क। नए साल 2026 से पहले रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को लगातार तोहफे दे रहा है। हाल ही में कंपनी ने ‘Happy New Year 2026’ नाम से तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए थे। अब इसी कड़ी में जियो ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के एक नया प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा यूजर्स को तीन महीने का JioHotstar Premium बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।

बिना रिचार्ज एक्टिव होगा ऑफर

इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को न तो कोई नया रिचार्ज करना है और न ही कहीं आवेदन या रजिस्ट्रेशन करना है। यदि आपका नंबर इस प्रमोशनल ऑफर के लिए एलिजिबल है, तो यह सुविधा अपने आप आपके अकाउंट में एक्टिव हो जाती है। कई यूजर्स ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से JioHotstar ऐप में लॉगिन किया, उनका अकाउंट ऑटोमैटिकली Premium में अपग्रेड हो गया।


सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शेयर किया अनुभव

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई जियो यूजर्स ने इस फ्री सब्सक्रिप्शन की पुष्टि की है। कुछ यूजर्स को सीधे मोबाइल पर मैसेज मिला, जबकि कुछ को बिना किसी सूचना के लॉगिन करते ही Premium एक्सेस मिल गया। फिलहाल यह ऑफर लिमिटेड यूजर्स के लिए बताया जा रहा है।

क्या-क्या मिलेगा JioHotstar Premium में

तीन महीने के फ्री JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कई खास फायदे मिलते हैं। इसमें चुनिंदा कंटेंट पर ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग, इंटरनेशनल फिल्में, विदेशी टीवी शोज, एचडी मूवीज, लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के साथ बेहतर वीडियो और ऑडियो क्वालिटी शामिल है।

इन रिचार्ज प्लान्स में भी फ्री सब्सक्रिप्शन

अगर आपको यह प्रमोशनल ऑफर नहीं मिला है, तब भी जियो के कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar Premium फ्री में मिल सकता है। 949 रुपये और 1,029 रुपये के प्लान में तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं 3,599 रुपये के प्लान में भी तीन महीने और 3,999 रुपये के प्लान में पूरे एक साल का JioHotstar Premium दिया जा रहा है।