Jio ने पिछले महीनों देशभर में लोगों की किराना जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से एक नई चेन JioMart की शुरुआत की है। इसके बाद हाल ही में कंपनी ने इसकी JioMart App भी लॉन्च की थी। लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में इस ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया है। कंपनी ने कुछ ही दिन पहले इसे Android और iOS यूजर्स के लिए Google Play Store और Apple Play Store पर उपलब्ध करवाया था।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल एप्स की रैंकिंग करने वाली कंपनी App Any ने बताया है कि ओवरऑल शॉपिंग सेगमेंट में JioMart App कापी आगे निकल गई है। जबकि इंडियन रैंकिंग में प्ले स्टोर पर यह तीसरे स्थान में पहुंच गई है। इस ऐप की मदद से Jio Mart पर रोजाना के हिसाब से 2.5 लाख ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं, जो ऑनलाइन ग्रोसरी सेगमेंट में सबसे अधिक है। पहले तक Jio Mart App से केवल वेबसाइट पर ऑर्डर बुक किया जा सकता था। हालांकि ऐप के आ जाने के बाद भी ग्राहकों का पुराना खाता जस का तस बना रहेगा।
JioMart लॉन्च होने के बाद इन दिनों ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ज्यादातर चीजों पर 5 प्रतिशत कम दाम में उपलब्ध करवा रही है। कंपनी ने जियो मार्ट की शुरुआत कुछ महीने पहले ही 200 शहरों से की थी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में Jio Mart के विस्तार की बात कही थी। साथ ही किराना के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर के क्षेत्रों को भी उतरने की बात कही थी। Facebook के साथ डील की घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने देश के 12 करोड़ किसानों और 3 करोड़ किराना दुकान मलिकों को जोड़ने की बात की थी। वैश्विक ब्रोकर हाउस गोल्डमैन-सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस की फेसबुक के साथ साझेदारी के परिणामस्वरूप कंपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी स्पेस में मार्केट लीडर बन सकती है। 2024 तक कंपनी देश के पास 50 प्रतिशत मार्किट हिस्सेदारी होने की संभावना है।