
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज कल पढ़ाई से लेकर काम तक सब कुछ में इंटरनेट की जरूरत है और यूजर्स की हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत पूरी करने के लिए जियो सिर्फ 51 में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ 3GB 4G डेटा भी दिया जाता है।
रिलायंस जियो अपने 51 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G मोबाइल डेटा देता है। इसके साथ ही प्लान के साथ 3GB 4G डेटा भी दिया जाता है। बता दें कि प्लान की वैलेडिटी बेस प्लान की वैलेडिटी के बराबर होती है।
अगर आप अपने बेस प्लान को अपग्रेड नहीं करना चाहते हैं, तो 51 रुपये वाला प्लान सबसे अच्छा ऑप्शन है, लेकिन ये सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है।
इस प्लान का फायदा सिर्फ उसी जियो यूजर्स को मिलेगा जो 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान से रिचार्ज करते हैं और बेस प्लान की वैलिडिटी 1 महीने तक की होनी चाहिए। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर के पास 5G सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना चाहिए और वे Jio के 5G कवरेज एरिया में हों।
यह भी पढ़ें- SIP का पेमेंट करते हैं UPI से? जानिए नए नियम के बाद आपकी जेब पर कितना होगा असर
आप Jio के 5G कवरेज एरिया में हैं या नहीं ये जानने के लिए MyJio ऐप पर जाएं। Jio यूजर्स को बताता है कि क्या उनका डिवाइस उसके ' 5G नेटवर्क' को सपोर्ट करने के लिए एलिजिबल है या नहीं। जिसके बाद यूजर्स सिर्फ 51 रुपये देकर एक महीने के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा पा सकते हैं।