टेक्नॉलोजी डेस्क, इंदौर। टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतों को पिछले महीने बढ़ा दिया था। उसके बाद से मोबाइल यूजर्स को सस्ता रिचार्ज प्लान खोजने में परेशानी हो रही है। जियो और एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से रिचार्ज प्लान बनाए हैं।
हम आपको इस आर्टिकल में दोनों कंपनियों के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे। आप दोनों कंपनियों के रिचार्ज प्लान देखकर तय कर सकते हैं कि आपको किसकी सुविधाएं ज्यादा पसंद आई हैं।
रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर में एक नया युग लाने वाली कंपनी है। जियो ने ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली इंटरनेट डेटा का चलन शुरू किया था। अब कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान पहले से महंगे कर दिये हैं। कंपनी का 250 रुपये का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 1जीबी डेटा रोज मिलता है। इसमें 100 एसएमएस करने की भी सुविधा मिलती है।
पैक वैलिडिटी | 28 Days |
डेटा | 28GB, 1GB/day |
कॉलिंग | अनलिमिटेड |
SMS | 100 SMS/Day |
सब्सक्रिप्शन | JioTV, JioCinema, JioCloud |
रिलायंस जियो के बाद एयरटेल के भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका 28 दिन वैलिडिटी वाला प्लान जियो से सस्ता है। इसमें आपको 199 रुपये में 28 दिन वाला प्लान मिल जाता है। कंपनी इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देती हैं। इसमें बस आपको जियो की तरह 1जीबी डेटा रोज नहीं मिलेगा। इसमें आपको 2जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसमें आपको 100 एसएमएस रोजाना वाली सुविधा भी नहीं मिलेगी।
पैक वैलिडिटी | 28 Days |
डेटा | 2GB |
कॉलिंग | अनलिमिटेड |
सब्सक्रिप्शन | विंक पर फ्री हेलो ट्यून्स |