
टेक्नोलॉजी डेस्क। आज हम Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) के ₹3,599 वाले एनुअल प्लान्स की तुलना कर रहे हैं, जिसमें आपको रोजाना हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
रिलायंस जियो के ₹3,599 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2.5GB डेटा दिया जाता है, जो पूरे साल में कुल मिलाकर 912.5GB बैठता है। डेली हाई-स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। वहीं 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है।
यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं।
जियो एनिवर्सरी बेनिफिट के तहत इसमें JioHotstar (मोबाइल + हॉलीवुड) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही JioTV Pro पैक दिया जाता है, जिससे 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है।
डेटा बूस्टर के तौर पर 120GB अतिरिक्त डेटा और JioAICloud में फ्री 50GB स्टोरेज मिलती है।
इसमें गूगल जेमिनी (Google Gemini Pro) का 18 महीने वाला प्रो प्लान फ्री मिलता है, जिसकी कीमत लगभग ₹35,100 बताई गई है। इसके अलावा EaseMyTrip, AJIO और Cinepolis के डिस्काउंट कूपन्स और ₹1,590 की कीमत वाला Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाता है।
एयरटेल के ₹3,599 वाले एनुअल प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान रोजाना 2GB डेटा प्रदान करता है और 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने की छूट मिलती है।
इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
इस प्लान के साथ 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹4,000 है।
इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल सेफ नेटवर्क सुरक्षा, फ्री हेलो ट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (Airtel Xstream Play) के जरिए ओटीटी कंटेंट का फ्री एक्सेस मिलता है। इसमें भी डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps रह जाती है।
यह भी पढ़ें- Cheapest 5G Plans: Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहा सबसे सस्ता 5G? जानिए पूरी तुलना
वोडाफोन आइडिया (Vi) के ₹3,599 वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी भी पूरे 365 दिनों की है।
इस प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स हैं। इसके तहत 5 दिनों के लिए 1GB डेटा, 50 मिनट आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स के साथ अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा मिलती है।
रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना किसी डेटा लिमिट के अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 'वीकेंड डेटा रोलओवर' की मदद से सोमवार से शुक्रवार तक का बचा हुआ डेटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है।
ग्राहकों को हर महीने 2GB तक डेटा बैकअप की सुविधा (Data Delights) भी मिलती है। हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इसमें भी स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।