सीखना चाहते हैं संगीत तो यह एप्स आएंगी काम
इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 18 Dec 2018 02:35:55 PM (IST)
Updated Date: Tue, 18 Dec 2018 03:49:24 PM (IST)

मल्टीमीडिया डेस्क। संगीत किसे पसंद नहीं? यदि आप संगीत सीखना चाहते हैं, तो कुछ एप्लीकेशंस हैं, जो आपको म्यूजिक के नोट्स सिखाकर आपके पर्सनल म्यूजिक ट्यूटर की तरह कामकरते हैं।
यूजिशियनः यूजिशियन आपके लिए पर्सनल म्यूजिक टीचर की तरह काम करेगा। इसमें गिटार, पियानो के साथ ही दूसरे वाद्यों के लिए स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो ट्यूटोरियल दिए गए हैं। इसमें 1500 से अधिक मिशन, लेसन और एक्सरसाइज हैं। साथ ही, 100 से अधिक वीडियो गाइड भी हैं।
जब आप गिटार या पियानो बजाते हैं, तो यह आपकी परफॉर्मेंस के आधार पर फीडबैक भी देता है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
म्यूजिक मीः इसकी मदद से म्यूजिक के नोट्स, रिदम व पिच के बारे में काफी कुछ सीखा जा सकता है। नोट्स को सुनकर या फिर पैटर्न को देखकर भी म्यूजिक सीख सकते हैं। यहां आप यह भी सीख सकते हैं कि कैसे म्यूजिक नोट्स को पढ़ा जाता है और कैसे खुद म्यूजिक बना सकते हैं।
इसके अलावा, यहां शॉर्ट और लॉन्ग म्यूजिक नोट्स बनाने के आसान तरीके भी बताए गए हैं। इसमें कई सारे रेकॉर्डेड सॉन्ग भी मिलेंगे, जिससे म्यूजिक के बारे में और ज्यादा सीखने में मदद मिलेगी। इसे एपल के आईट्यून से डाउनलोड किया जा सकता है।