• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीवार पर चिपका सकेंगे LG वॉलपेपर टीवी

कंपनी ने एक नया टीवी बनाया है, जिसे दीवार पर टांगा नहीं जाएगा, बल्कि चिपकाया जा सकेगा।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 20 May 2015 08:51:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2015 09:00:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दीवार पर चिपका सकेंगे LG वॉलपेपर टीवी

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। फ्लैट स्‍क्रीन टीवी को दीवार पर माउंट करने में पैसे तो खर्च होते ही हैं साथ ही इसके अनुसार आपको अपने बैठक कक्ष का डिजाइन और इंटीरियर भी बदलना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। एलजी ने इसका उपाय खोज लिया है।

कंपनी ने एक नया टीवी बनाया है, जिसे दीवार पर टांगा नहीं जाएगा, बल्कि चिपकाया जा सकेगा। वॉलपेपर टीवी नाम से बनाए गए इस टीवी की मोटाई मात्र 1 मिलीमीटर है और इसे चुंबक की मदद से दीवार पर चिपकाया जा सकेगा।


55 इंच स्‍क्रीन के इस टीवी का वजन केवल 1.9 किलोग्राम है। और इसे रोल करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। कंपनी को उम्‍मीद है कि ओएलईडी तकनीक पर बनाए गए इस टीवी को जल्‍द ही पूरी दुनिया में पसंद कर लिया जाएगा।

खास बात यह है कि इस टीवी में पिक्‍चर्स को दिखाने के लिए बैकलाइट का उपयोग नहीं किया गया है, जबकि एलसीडी (लिक्विड क्रिस्‍टल डिस्‍प्‍ले) में बैकलाइट से पिक्‍चर्स बनते हैं। इस ओएलईडी टीवी का स्‍क्रीन खुद लाइट्स पैदा करेगा जिससे स्‍क्रीन पर पिक्‍सर्च दिखेंगे।

एलजी के ओएलईडी बिजनेस यूनिट के हेड सैंग ड्योग यो का कहना है कि यह नई तकनीक टीवी इंडस्‍ट्री में क्रांति लाने वाली है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इस टीवी को ग्‍लोबल मार्केट में कब पेश किया जाएगा।

कंपनी इस साल के अंत तक 99 इंच का ओएलईडी टीवी बनाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले 55, 66 और 77 इंच के टीवी बाजार में लॉन्‍च कर दिए जाएंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।