पेट्रोल-डीजल के खर्च से मिलेगी राहत, 33km/kg माइलेज के साथ आती है यह सस्ती 5-सीटर कार
आज हम आपको एक ऐसी 5-सीटर कार के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके थोड़े पैसे बचाएगी।
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 03:28:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 03:28:15 PM (IST)
Alto K10HighLights
- पेट्रोल-डीजल के खर्च से मिलेगी राहत
- 33km/kg माइलेज के साथ आती है यह सस्ती 5-सीटर कार
- पेट्रोल में 24.9kmpl और CNG पर 33.85km/kg का माइलेज देती है
ऑटो डेस्क। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिडिल क्लास फैमिली परेशान रहती है, ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी गाड़ी के बारे में बताएंगे जो पेट्रोल में 24.9kmpl और CNG पर 33.85km/kg का माइलेज देती है।
Alto K10
- Alto K10 में 998cc का K10C 3-सिलेंडर पेट्रोल या S-CNG इंजन दिया गया है।
- पेट्रोल वर्जन 5600rpm पर 68bhp और CNG वर्जन 5600rpm पर 56bhp की पावर देता है।
- यह पेट्रोल पर 3500rpm पर 89Nm और CNG पर 3400rpm पर 82.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
- Alto K10 पेट्रोल में 24.9kmpl और CNG के साथ 33.85km/kg तक का माइलेज देने का दावा करती है।
- इसमें सुरक्षा के लिए आगे वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
सेफ्टी और फीचर्स में क्या है खास
इसमें EBD के साथ ABS, फ्रंट में दो एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिए गए हैं।
इसके टॉप VXI प्लस वेरिएंट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो 4 स्पीकर्स के साथ आता है।
इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, पावर विंडो और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग जैसी सुविधाएं भी हैं।