• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सेल्‍फी ड्रोन से क्लिक करिए तस्‍वीरें

सेल्‍फी क्लिक करने के शौकीन लोगों के लिए सेल्‍फी ड्रोन कैमरा बनाया गया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 15 May 2015 02:32:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2015 02:40:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब सेल्‍फी ड्रोन से क्लिक करिए तस्‍वीरें

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। सेल्‍फी क्लिक करने के शौकीन लोगों के लिए सेल्‍फी ड्रोन कैमरा बनाया गया है। लिली नाम का यह ड्रोन कैमरा जीपीएस तकनीक युक्‍त है और यह आपकी हर कमांड को फॉलो करेगा। इतना ही नहीं, यह आपके निर्देशों की डॉक्‍यूमेंट फाइल भी बनाएगा।

यह भी पढ़ें : तो क्‍या ऐसा दिखेगा ऐपल का ड्रोन?

इस सेल्‍फी ड्रोन कैमरे में 1080 पिक्‍सल का 12 मेगापिक्‍सल वीडियो कैमरा लगा है, जो 25 मील प्रति घंटा की स्‍पीड से 100 फीट की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम है।

लिली को प्री-ऑर्डर के आधार ही बिक्री के लिए उपलब्‍ध कराया जा रहा है। इसकी कीमत 999 डॉलर रखी गई है लेकिन ट्रायल के तौर पर इसे आधी कीमत पर बेचा जा रहा है।

इसे बनाने वाली कंपनी अगले साल फरवरी 2016 में इस ड्रोन को आधिकारिक रूप से लॉन्‍च करेगी।

यह भी पढ़ें : लॉकहीड मार्टिन ने किया ड्रोन हेलिकॉप्‍टर का सफलत परीक्षण

यह ड्रोन उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो एडवेंचर फोटोग्राफी के शौकीन हैं। स्‍मार्टफोन, टैबलेट या सेल्‍फी स्टिक से तस्‍वीरें खींचने में कुछ सीमाएं होती हैं, लेकिन ड्रोन में ऐसा नहीं है।

इससे ज्‍यादा लोगों को कवर करते हुए तस्‍वीरें क्लिक की जा सकेंगी साथ ही बड़ा क्षेत्र भी कवर होगा। इसमें लगे वीडियो कैमरे की वजह से आप सेल्‍फी वीडियो भी बना सकते हैं।

सेल्‍फी ड्रोन का वजन 1.2 किलोग्राम है और इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।