• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Search 2019: PM Modi नहीं, Google पर शख्स को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

Google Search 2019: इस लिस्ट में Lata Mangeshkar, Yuvraj Singh, आनंद कुमार, विक्की कौशल और Big Boss 13 स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के नाम शामिल हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 12 Dec 2019 11:37:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Dec 2019 08:43:37 AM (IST)
Google Search 2019: PM Modi नहीं, Google पर शख्स को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

Most Searched Personalities on Google in 2019: Google India ने 2019 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। ​​सबसे ज्यादा सर्च की गईं हस्तियों में पहले नंबर पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Abhinandan Varthaman) पहले स्थान पर रहे हैं। अभिनंदन की बहादुरी की चर्चा आज भी भारत से पाकिस्तान इसके बाद लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का स्थान रहा। रानू मंडल (Ranu Mondal) का नाम भी लिस्ट में है। सूची में आनंद कुमार (Anand Kumar), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट -

1. अभिनंदन वर्तमान (Abhinandan Varthaman): भारतीय वायुसेना का यह विंग कमांडर तक सुर्खियों में आया जब पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की। अगले दिन पाकिस्तान ने लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, जिसे जांबाज अभिनंदन ने नाकाम कर दिया। अभिनंदन ने अपने मिग 21 से पाकिस्तान के अत्याधुनिक F16 विमान को उड़ा दिया। हालांकि डॉग फाइट के दौरान अभिनंदन का विमान पाक अधिकृत कश्मीर में चला गया और क्रैश हो गया। अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में रिहा कर दिया और अभिनंदन वाघा बॉर्डर के जरिए भारत लौट आए थे।


2. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar): लता मंगेशकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि वे नवंबर और उसके बाद ही चर्चा में रही। 11 नवंबर को निमेनिया की शिकायक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह भी उड़ी। इसके बाद 8 दिसंबर को लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचकर लता ने ट्ववीट किया और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद दिया।

3. युवराज सिंह (Yuvraj Singh): लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने इसी साल संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने विदेशी लीग में भी हिस्सा लिया था। इस तरह 10 जून 2019 को युवी का 17 साल से चला आ रहा क्रिकेट करियर खत्म हो गया। तब बड़ी संख्या में फैन्स ने युवी को सर्च किया था।

4. आनंद कुमार (Anand Kumar): सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर बनी फिल्म 'सुपर 30' इसी साल रिलीज हुई थी और रितिक रोशन ने लीड रोल निभाया था। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के दौरान आनंद कुमार को खूब सर्च किया गया।

5. विक्की कौशल (Vicky Kaushal): बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल को खूब तारीफ मिली। इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

6. रिषभ पंत (Rishabh Pant): महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया में विकेट कीपिंग की कमान संभालने वाले रिषभ पंत को आलोचना का सामना करना पड़ा। उम्मीद पर खरा नहीं उतरने पर फैन्स ने कई बार उन्हें ट्रोल किया। इस दौरान कई बार धोनी के फैन्स ने #DhoniWeMissYouOnField हैशटैग ट्रेंड करवाया।

7. रानू मंडल (Ranu Mondal): रानू मंडल की प्रतिभा को हिमेश रेशमिया ने पहचाना और संगीत की दुनिया में लेकर आए। लता मंगेशकर जैसी आवाज के कारण रानू मंडल ने तुरंत ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने तीन गानों- 'तेरी मेरी कहानी', 'आदत', और 'आशिकी में तेरी' में अपनी आवाज दी।

8. तारा सुतारिया (Tara Sutaria) : तारा सुतारिया ने मई में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, तब से वे इंटरनेट पर छाई हैं। दूसरी फिल्म 'मरजावां' में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ काम किया और दोनों काफी चर्चा में रहे।

9. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla): बिग बॉस के घर में जाने के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला जबरदस्त चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में अपनी हरकतों के कारण सिद्धार्थ चर्चा में रहते हैं।

10. कोएना मित्रा (Koena Mitra) : कोएना मित्रा साल के शुरू में चर्चा में रही थीं। जुलाई में चेक बाउंस मामले में उन्हें छह माह की सजा हुई थी। इसके बाद जब उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया तब भी ट्रेंड हुई थीं।