
टेक्नोलॉजी डेस्क। अक्सर लोग सोचते हैं कि जिनके पास बहुत पैसा होता है, वे बहुत महंगा फोन इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो ऐसा भी सोच लेते हैं कि अमीर शख्स सोने-चांदी से जड़ी चीजें इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि एशिया के सबसे अमीर शख्स और देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी कौन-सा फोन इस्तेमाल करते हैं।
Jio IPO के मंच पर मुकेश अंबानी को उनके फोन के साथ एक वीडियो में देखा गया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वे अपने पोते पृथ्वी अंबानी को iPhone Air थमाते हुए दिखे।
इस वीडियो क्लिप को X पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी iPhone Air चलाते हैं।
.jpg)
अल्ट्रा-स्लिम और प्रीमियम डिजाइन: 5 से 6 मिमी की बेहद पतली मोटाई और टाइटेनियम-एल्यूमीनियम बॉडी के साथ यह फोन अपने हल्के वजन और स्लीक लुक के लिए चर्चा में है। भारी-भरकम प्रो मॉडल्स के मुकाबले यह जेब में बेहद हल्का और सुविधाजनक महसूस होता है।
दमदार 48MP सिंगल कैमरा: यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो बहुत सारे कैमरों की जगह एक सिंपल, खूबसूरत और हल्का फोन चाहते हैं। इसमें सिंगल 48-मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करता है।
सुपरफास्ट A19 Pro प्रोसेसर: पतला होने के बावजूद परफॉर्मेंस के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 3-नैनोमीटर तकनीक पर आधारित एप्पल का सबसे नया और पावरफुल A19 Pro चिपसेट मिलता है।