
नई दिल्ली। आखिरकार भारतीय रेल की आधिकारिक संस्था आईआरसीटीसी ने अपनी टिकटिंग एंड्रायड एेप 'आईआरसीटीसी कनेक्ट' को लांच कर दिया है। खासतौर से केवल एंड्रायड डिवाइस के लिए बनाई गई इस एप्लीकेशन को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी कनेक्ट एेप 12एमबी की है व लांच करने के कुछ समय के बाद ही इसे गूगल प्ले पर यूजर्स द्वारा 4.3/5 की रेटिंग मिली है। आईआरसीटीसी की इस खास एेप पर आप अपना यूजर अकाउंट बनाकर लॉग-इन कर सकते हैं। लॉग-इन करने के बाद इस एप पर आपको टिकट को ढूंढने, बुक करने व रद्द करने जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
इसके अलावा इस एेप द्वारा यूजर्स को अन्य आवश्यक रेल यात्राओं की जानकारी भी मिलेगी। आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के अनुसार इस एेप द्वारा यूजर्स तत्काल टिकट भी बुक कर सकते हैं। यह एेप एंड्रायड के 4.1 वर्जन या इससे ऊपर के किसी भी वर्जन पर आसानी से चलेगी।