• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Attack: अब ई-मेल पर साइबर ठगों का अटैक, साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

साइबर ठग अब ई-मेल के माध्यम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर रहे हैं, जिससे ठग बैंक खातों और पे-वालेट से जानकारी चुरा लेते हैं। साइबर सेल ने इस धोखाध...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 03 Mar 2025 08:00:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Mar 2025 08:00:46 PM (IST)
Cyber Attack: अब ई-मेल पर साइबर ठगों का अटैक, साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
लगातार बढ़ रहा साइबर अटैक का खतरा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ठग एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर रहे हैं।
  2. बैंक और सरकारी विभागों के नाम से ई-मेल आते हैं।
  3. ठग स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से जानकारी चुरा लेते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। आजकल साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाया है और ई-मेल के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे एपीके (Android Package Kit) फाइल भेज रहे हैं, जिन पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है।

इसके बाद ठगों के पास मोबाइल का पूरा नियंत्रण आ जाता है, जिससे वे बैंक खातों और पे-वालेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी चुराते हैं। साइबर सेल ने इस धोखाधड़ी से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

ठगों के नए तरीके से बढ़ रही ठगी की घटनाएं

  • पहले साइबर ठग व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के जरिए एपीके फाइल भेजते थे, लेकिन अब उन्होंने ई-मेल का रास्ता अपनाया है। खासकर बैंक और सरकारी विभागों के नाम से ठग ई-मेल भेजते हैं, जिससे लोग आसानी से फंस जाते हैं।

  • ग्वालियर में हाल ही में इस प्रकार के ठगी के मामले सामने आए हैं, जिसमें सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी ठगा गया। यह ठगी इतनी गंभीर हो चुकी है कि पुलिस ने इस पर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
  • एपीके फाइल के खतरे

    एपीके फाइलों के जरिए ठग वायरस भेजते हैं, जिससे मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है। इसके बाद ठग स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स डाउनलोड करवाकर पूरी जानकारी चुरा सकते हैं, यहां तक कि मोबाइल पर आने वाले एसएमएस भी ठगों तक पहुंच सकते हैं। ठगों का उद्देश्य बैंक खातों और पे-वालेट में सेंध लगाना होता है।

    कैसे बचें इस ठगी से

    • साइबर एक्सपर्ट चातक वाजपेयी का कहना है कि जब भी बैंक या सरकारी विभाग से कोई ई-मेल आए, तो उसे पहले ध्यान से पढ़ें और ई-मेल एड्रेस की जांच जरूर करें। यदि आपको ई-मेल संदिग्ध लगे, तो किसी भी फाइल पर क्लिक न करें।
    • विशेष रूप से एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि कोई भी बैंक इस फॉर्मेट में जानकारी साझा नहीं करता।