
सैन फ्रांसिस्को। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का वर्कप्लेस ऐप अब सबके लिए मुहैया होगा। अभी इसका एक हजार से ज्यादा कंपनियां इस्तेमाल कर रही हैं। इनसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद फेसबुक ने यह कदम उठाया है।
इससे सहकर्मियों के साथ दुनिया में कहीं भी चैट किया जा सकता है। यही नहीं फेसबुक लाइव पर ग्रुप के साथ कंपनी के सीईओ का प्रजेंटेशन भी हो सकता है। फेसबुक के अनुसार, अब तक करीब एक लाख ग्रुप बन चुके हैं।
चीन की लहरों से बिजली बनाने वाली डिवाइस स्कॉटलैंड की कॉपी
शीर्ष पांच देश भारत, अमेरिका, नार्वे, ब्रिटेन और फ्रांस वर्कप्लेस का उपयोग कर रहे हैं। अब वर्कप्लेस उन सभी कंपनियों या संगठनों के लिए उपलब्ध होगा, जो इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं।
कई बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां मसलन दनोन, स्टारबक्स और बुकिंग डॉट कॉम, अंतरराष्ट्रीय गैर लाभकारी संगठन जैसे ऑक्सफेम, भारत में यस बैंक और सिंगापुर की सरकारी तकनीक एजेंसी इस ऐप को अपना चुकी हैं। वर्कप्लेस में न्यूज फीड या ग्रुप बनाने या शेयर करने, चैट, लाइव और सर्च करने जैसी कई सुविधाएं हैं।