• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OLA Maps: ओला ने तोड़ा गूगल से नाता, अब कैब्स में खुद के मैप का करेगी इस्तेमाल

OLA Maps: ऑनलाइन कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला कैब्स ने अपना मैप लॉन्च किया है। कंपनी ने गूगल मैप्स का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय किया है। ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 03:28:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jul 2024 03:28:28 PM (IST)
OLA Maps: ओला ने तोड़ा गूगल से नाता, अब कैब्स में खुद के मैप का करेगी इस्तेमाल
अब खुद के मैप पर कैब चलाएगी ओला।

HighLights

  1. ओला कैब्स ने अपने एप को अपडेट किया है।
  2. कंपनी ने अपने एप से गूगल मैप्स को हटा दिया है।
  3. ओला मैप्स से कंपनी 100 करोड़ रुपये बचाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। OLA Maps: ओला ने खुद के नए मैप को लॉन्च किया है। कंपनी अपने कैब सर्विस में गूगल सर्विस का इस्तेमाल नहीं करेगी। इसकी जगह खुद का ओला मैप्स शुरू किया है। इस बात की जानकारी कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने एक्स हैंडल पर दी।

ओला ने गूगल मैप को कहां बाय-बाय

ओला ने गूगल मैप को छोड़कर नए मैप पर शिफ्ट कर लिया। ये कंपनी की खुद की मैप सर्विस है। भाविश अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने Azure से निकलने के बाद हम गूगल मैप्स से भी बाहर निकल चुके हैं।


हम हर साल 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, लेकिन हमने इन-हाउस ओला मैप्स पर जाकर शून्य कर दी है। अपना ओला एप चेक करें और जरूरत पड़ने पर अपडेट करें।

After Azure exit last month, we’ve now fully exited google maps. We used to spend ₹100 cr a year but we’ve made that 0 this month by moving completely to our in house Ola maps! Check your Ola app and update if needed 😉

Also, Ola maps API available on @Krutrim cloud! Many more… pic.twitter.com/wYj1Q1YohO

— Bhavish Aggarwal (@bhash) July 5, 2024

डिटेल्ड ब्लॉग पब्लिश करेगी कंपनी

भाविश ने अपने एक पोस्ट में कहा, 'जिन लोग यह जानने की जिज्ञासा हैं कि हमने ओला मैप्स में क्या बनाया है। हमने ओपन सोर्स कम्यूनिटी से क्या लाभ उठाया है। उनके लिए एक विस्तृत तकनीकी ब्लॉग पब्लिश करेंगे। उम्मीद है कि आप इसे पढ़कर आनंद लेंगे।'

बेहतर होगा ओला मैप्स

ओला ने मैप्स में स्ट्रीट व्यू, न्यूरल रेडिएंस फील्ड्स, इनडोर पिक्चर, 3डी इमेज और ड्रोन मैप्स जैसी सुविधाएं जोड़ने पर काम कर रही है। भाविश अग्रवाल ने बताया कि क्लाउड सेवाओं में ओला मैप्स के लिए एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस होगा। यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर इंटरफेस है, जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर प्रोग्राम या कंपोनेंट्स कम्यूनिकेशन के लिए करते हैं।