• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Power Bank Tips: एक गलती और ब्लास्ट हो जाएगा पावर बैंक, भारी नुकसान से बचने के लिए रखें खास सावधानी

कई बार लापरवाही के कारण पावर बैंक ब्लास्ट हो सकता है। पावर बैंक फुलने के कारण भी इसमें आग लग जाती है। साथ ही इस पर अधिक दबाव पड़ने के कारण भी यह भारी ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 01:08:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 07:32:46 AM (IST)
Power Bank Tips: एक गलती और ब्लास्ट हो जाएगा पावर बैंक, भारी नुकसान से बचने के लिए रखें खास सावधानी
अधिक चार्ज करने पर ब्‍लास्‍ट हो सकता है पावर बैंक।

HighLights

  1. पावर बैंक में होता है लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग
  2. बैटरी पर अत्यधिक दबाव के कारण हो सकता है ब्लास्ट
  3. पावर बैंक खरीदते समय बिल्ड क्वालिटी देखना चाहिए

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर (Power Bank Tips)। मोबाइल को चार्ज करने के लिए इन दिनों लोग पावर बैंक का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, थोड़ी सी भी लापरवाही से पावर बैंक में ब्लास्ट हो सकता है। अमेरिका में पिछले ही दिनों एक ऐसी ही घटना सामने आई थी।

दरअसल, अमेरिका में एक कुत्ते ने पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी वाले पावर बैंक को चबा लिया था। इसके बाद पावर बैंक में ब्लास्ट हुआ और घर में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बता दे कि यह घटना मई की थी, लेकिन फायर डिपार्टमेंट ने लोगों को जागरूक करने के लिए इस वीडियो को बाद में जारी किया।


naidunia_image

क्यों ब्लास्ट होता है पावर बैंक

यदि आप भी पावर बैंक का उपयोग करते हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। जरा सी लापरवाही भारी नुकसान कर सकती है। यहां आपको बताते हैं, पावर बैंक क्‍यों ब्लास्ट होता है और इससे बचने के क्या तरीके हैं।

पावर बैंक को बनाने में लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया जाता है। जब बैटरी अधिक गर्म हो जाती है, या इस पर अधिक दबाव पड़ने लगता है, तब डिवाइस में मौजूद सिक्योरिटी लेयर पिघल जाती है और पावर बैंक में ब्लास्ट हो सकता है।

naidunia_image

इन कारणों से भी होता है ब्लास्ट

  • पावर बैंक को जरूरत से ज्यादा चार्ज करने पर ब्लास्ट होता है।
  • अधिक ऊंचाई से गिरने पर इसमें ब्लास्ट की आशंका रहती है।
  • लंबे समय तक गर्म जगह पर रखे होने के कारण ब्लास्ट होता है।
  • हाई वोल्टेज भी पावर बैंक में ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार रहता है।

naidunia_image

रखें ये सावधानियां

  • पावर बैंक फुल जाए तो उपयोग तुरंत बंद कर दें।
  • अच्‍छी क्‍वालिटी का पावर बैंक ही खरीदना चाहिए।
  • बच्चों और जानवरों से पावर बैंक दूर रखना चाहिए।
  • पावर बैंक को रातभर चार्ज नहीं करना चाहिए।