Railofy ने यात्रियों के लिए शुरू की सुविधा, WhatsApp पर मिलेगा ट्रेन का रियल टाइम अपडेट्स
Railofy: ट्रेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इस सुविधा को बंद करने के लिए STOP लिखकर मैसेज करना होगा।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 13 Mar 2021 05:16:32 PM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Mar 2021 07:26:03 AM (IST)

वॉट्सएप आज हमारे जीवन का एक खास हिस्सा बन गया है। हर उम्र के लोग इसका उपयोग करते हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद मैसेजिंग एप शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की तरह उभरा। स्कूलों और यूनिवर्सिटी में बच्चों की पढ़ाई वॉट्सएप के माध्यम से हो रही है। इस एप के माध्यम से मैसेज और वीडियो कॉलिंग ही नहीं बल्कि लोग बिजनेस भी कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको वॉट्सएप से जुड़े नई सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। अब घर बैठे या कहीं से भी मैसेजिंग एप पर भारतीय रेलवे से जुड़े रियल टाइम अपडेट्स पा सकते हैं।
दरअसल यह सुविधा मुंबई बेस्ट स्टार्टअप कंपनी Railofy ने शुरू की है। जिसकी सहायता से यात्री ट्रेन की रियल टाइम अपडेट्स जान सकते हैं। इस सर्विस में वॉट्सएप पर यात्रा की जानकारी और पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकता है। ट्रेन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए लोगों को अपने मोबाइल पर +91-9881193322 नंबर को सेव करना होगा। इसके बाद इस नंबर पर 10 अंकों का पीएनआर नंबर लिखकर वॉट्सएप पर सेंड करना है। मैसेज करते ही कुछ देर में ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी वॉट्सएप पर आ जाएगी।
Railofy की सर्विस में ट्रेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इस सुविधा को बंद करने के लिए STOP लिखकर मैसेज करना है। Railofy का मोबाइल एप भी है, जिसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।