Reliance अपने ग्राहकों के लिए लाने जा रहा Jio Gate App, जानें क्या है यह और कैसे करेगी काम
Jio Gate ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।
By Ajay Barve
Edited By: Ajay Barve
Publish Date: Wed, 04 Sep 2019 10:22:43 AM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Sep 2019 10:23:37 AM (IST)

मल्टीमीडिया डेस्क। पांच सितंबर को Jio GigaFiber के कमर्शियल लॉन्च से पहले रिलायंस ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक नई ऐप लाने की तैयारी कर ली है। Reliance Jio Gate App गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हुई है। यह ऐप उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई है जो अपने घर और सोसायटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। इस ऐप की मदद से यूजर खुद ही अपने घर या अपार्टमेंट की सिक्युरिटी मैनेज कर सकेगा।
Jio Gate ऐप Android और iOS दोनों के ऐप स्टोर्स पर पर उपलब्ध है और यूजर्स इस ऐप को Google Play Store और App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को लॉन्च करने के पीछे कंपनी मुख्य फोकस कम्यूनिटी फंक्शन जैसे कि विजिटर मैनेजमेंट पर नजर रखना है। साथ ही इस ऐप की मदद से आपको अपने डेली स्टाफ, डिलीवर पर्सन और कैब आदि के आने-जाने की जानकारी मिलेगी।
Jio Gate ऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जिन्हें आप एक इंटरकॉम डिवाइस के रूप में अपने स्मार्टफोन में आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप कभी भी कहीं भी अपार्टमेंट में आने वाले विजिटर्स को अंदर या बाहर जाने की परमिशन दे सकते हैं। इसमें एक पैनिक अलर्ट फीचर भी दिया गया है जो कि यूजर्स को किसी भी इमरजेंसी के समय लाइव लोकेशन शेयर की करने की सुविधा देता है।