
टेक्नोलॉजी डेस्क। Redmi ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-केंद्रित स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस को अपेक्षाकृत किफायती कीमत में उपलब्ध कराता है।
MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 7540mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स इसे गेमिंग और पावर यूजर्स के लिए खास बनाते हैं। Redmi Turbo सीरीज के इस पहले स्मार्टफोन की बिक्री 19 जून से शुरू होगी और ग्राहकों को बैंक ऑफर के तहत अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
Redmi Turbo 5 को फ्लैट रेनफोर्स ग्लास ब्लैक फिनिश और डुअल सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया गया है। कैमरा कटआउट में RGB लाइटिंग दी गई है, जो कॉल, मैसेज नोटिफिकेशन और म्यूजिक के साथ सिंक होकर जलती है। फोन में फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है और यह IP66, IP68, IP69 तथा IP69K रेटिंग के साथ आता है।
स्मार्टफोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3500 निट्स है। साथ ही Dolby Vision और HDR10 Plus सपोर्ट भी दिया गया है।
Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोन LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक के साथ आता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5300 वर्ग मिमी का वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है।
Redmi Turbo 5 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 40,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 19 जून से शुरू होगी। कंपनी इस पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है।