
Samsung Balance Mouse: सैमसंग नहीं चाहता कि लोग ज्यादा काम करें। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एक नया कंप्यूटर माउस लेकर आई है। यह विशेष रूप से कर्मचारियों को अधिक काम करने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। सैमसंग बैंलेस माउस जब कर्मचारी बहुत काम करता है, तो डेस्क से भाग जाता है।
कंपनी का नया कंप्यूटर माउस न केवल एक असली माउस की तरह काम करता है, बल्कि एक जैसा दिखता है। हालांकि माउस अभी लॉन्च नहीं हुआ है। यह एक कॉन्सेप्ट माउस है। जिसे एक एड एजेंसी के सहयोग से बनाया गया है। सैमसंग बैलेंस माउस का वीडियो कंपनी के कोरियाई यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। बैलेंस माउस की अवधारण के पीछे का कारण कोरिया में कार्य जीवन में सुधार करना है।

सैमसंग ने अपने वीडियो में कहा कि ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस में समय से निकलने से झिझकते हैं। लोगों पर हमेशा अपने लंबित कामों का पूरा करने का दबाव रहता है। कई बार उनपर अतिरिक्त काम का बोझ रहता है।

वीडियो में सैमसंग का कहना है कि उसने ऐसा डिवाइस बनाया है, जो ओवरटाइम की समस्या को दूर करेगा। कंपनी का दावा है कि यह कोई सामान्य माउस नहीं है। इसमें लोगों को जरूरत से ज्यादा काम करने से रोकने की क्षमता है।

वीडियो में उल्लेख किया गया है कि अगर आपको लगता है कि माउस को आसानी से पकड़ सकते हैं, तो आप वास्तव में गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि सैमसंग बैलेंस माउस बहुत जल्दी चलता है। इस कारण कर्मचारी चाहकर भी काम नहीं कर पाएगा।