मल्टीमीडिया डेस्क। Samsung भारत में अपनी Galaxy A Series के कईं फोन लॉन्च कर दिए हैं और लोगों ने इन्हें पसंद भी किया है। लेकिन बाजार में बढ़ते कॉम्पटीनशन का असर कहो या लोगों को लुभाने की कोशिश, कंपनी ने अपनी A सीरीज के स्मार्टफोन्स की की कीमतों में भारत में कटौती की है।
कंपनी ने A10 से लेकर A30 तक अपनी तीन स्मार्टफोन्स के दाम घटाए हैं। इसके बाद यंगस्टर्स को लुभाने वाले यह स्मार्टफोन्स और भी सस्ते हो गए हैं। कंपनी का दावा है की 40 दिनों में 2 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। अब प्राइज काट के बाद उपभोक्ताओं के लिए ये फोन्स और बेहतर विकल्प बन जाएंगे।
जानकारी के अनुसार कंपनी ने Galaxy A30 पर Rs 1500 का फ्लैट डिस्काउंट देना शुरू किया है। इससे फोन की कीमत Rs 16,990 से कम होकर Rs 15,490 हो गई है। वहीं Galaxy A20 को Rs 12,490 में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन Rs 1000 के डिस्काउंट के बाद Rs 11,490 में उपलब्ध होगा। सबसे अंत में, Galaxy A10 को अब Rs 7990 में खरीदा जा सकता है। Galaxy A30, Galaxy A20 और Galaxy A10 अब नई कीमत में उपलब्ध है।
ऐसा माना जा रहा है की इस कटौती को परमानेंट कर दिया जाएगा। इस कटौती में Galaxy A50 और Galaxy A70 सम्मिलित नहीं हैं। यह दोनों फोन्स क्रमश: Rs 19,990 और Rs 28,990 में उपलब्ध हैं।
Galaxy A30 और Galaxy A10 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। Galaxy A20 इन फोन्स के लॉन्च होने के कुछ समय बाद आया था। Samsung भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ने को लेकर काफी योजनाएं बना रहा है और उस पर कार्य भी कर रहा है। कंपनी का कहना है की वो भारत में लगभग हर महीने अलग-अलग बजट में फोन लॉन्च करेंगे। Samsung जल्द ही Galaxy A80 लेकर आ सकता है। यह फोन Galaxy A सीरीज में स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट और रोटेटिंग कैमरा सिस्टम के साथ सबसे प्रीमियम ऑफरिंग के साथ आ सकता है।