टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। सैमसंग के हाल ही में जारी किए टीजर से यह संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही Galaxy A56 और Galaxy A36 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है।
हालांकि, लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सैमसंग ने एक नया वीडियो टीजर जारी किया है, जिससे यह साफ है कि ये फोन Galaxy A55 और Galaxy A35 के सक्सेसर्स हो सकते हैं। टीजर में दोनों हैंडसेट्स के डिजाइन एलिमेंट्स और एकदम नए ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी भी दी गई है।
सैमसंग का यह टीजर वीडियो संकेत देता है कि Galaxy A56 और Galaxy A36 स्मार्टफोन 6 साल तक के OS अपडेट्स के साथ आएंगे। ये फोन एंड्रॉयड 15-बेस्ड वन UI 7 के साथ आ सकते हैं। टीजर में स्मार्टफोन का फ्रेम डिज़ाइन भी दिखाया गया है, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर के साथ आईलैंड डिजाइन का किनारा शामिल है।
Awesome is evolving. Awesome is going beyond. Awesome is now smarter. Get ready for a new era. Coming soon. #AwesomeGalaxyA #Samsung pic.twitter.com/Pvn9Kyrw2v
— Samsung India (@SamsungIndia) February 24, 2025
कुछ पिछले लीक्स से पता चला था कि सैमसंग Galaxy A56 और Galaxy A36 स्मार्टफोन मार्च 2025 तक भारत में लॉन्च हो सकते हैं। इन फोन्स के सपोर्ट पेज भी पहले देखे गए थे, जो उनके लॉन्च के करीब होने का संकेत देते हैं।