• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 Vs Z Flip 6: दोनों समार्ट फोन में क्या है अंतर, खरीदने से पहले पढ़ें रिपोर्ट

Samsung ने Galaxy Z Flip 7 लॉन्च किया है, जो Flip 6 का अधिक रिफाइंड और स्मार्ट वर्जन है। इसमें हल्का डिजाइन, AI-सक्षम चिपसेट, बेहतर कैमरा प्रोसेसिंग औ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 10 Jul 2025 08:49:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 10 Jul 2025 08:49:29 AM (IST)
Samsung Galaxy Z Flip 7 Vs Z Flip 6: दोनों समार्ट फोन में क्या है अंतर, खरीदने से पहले पढ़ें रिपोर्ट
फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 7 लॉन्च। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ProVisual Engine से कैमरा क्वालिटी में बड़ा सुधार।
  2. Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 से तेज कनेक्टिविटी।
  3. Android 16 और One UI 8 से नया इंटरफेस अनुभव।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। Samsung ने आधिकारिक तौर पर अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 7 लॉन्च कर दिया है। Flip सीरीज को उसके स्टाइलिश डिजाइन, कॉम्पैक्ट फोल्डिंग मैकेनिज्म और हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। Flip 6 की सफलता के बाद Samsung ने Flip 7 में कई प्रभावशाली सुधार किए हैं, जो इसे एक बेहतर और ज्यादा स्मार्ट अपग्रेड बनाते हैं।

डिजाइन में किए मामूली बदलाव

Galaxy Z Flip 7 का डिजाइन Flip 6 जैसा ही दिखता है, लेकिन इसका फोल्ड होने पर मोटाई लगभग 14.4mm तक घटा दी गई है (पहले 14.9mm थी)। इसके साथ ही वजन भी हल्का (लगभग 185 ग्राम) कर दिया है। बिल्ड क्वालिटी ज्यादा प्रीमियम है।


डिस्प्ले

Z Flip 7 में वही 6.7-इंच का FHD+ AMOLED इनर डिस्प्ले और 3.4-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं, जो कि पहले जैसा ही है। Slim bezels और सटीक ट्यूनिंग इसे और बेहतर व्यूइंग अनुभव देते हैं।

परफॉर्मेंस में बड़ा AI अपग्रेड

Flip 7 में अब Snapdragon 8 “Elite for Galaxy” चिपसेट दिया गया है, जो Flip 6 के Snapdragon 8 Gen 3 से ज्यादा तेज और स्मार्ट है। इसमें Android 16 आधारित One UI 8 दिया है, जिसमें अब Google Gemini Live, AI Results View, Writing Assist जैसे फीचर मिलते हैं।

कैमरा

50MP+12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप पहले जैसा है, लेकिन Flip 7 में अब Samsung ProVisual Engine के साथ AI इमेज प्रोसेसिंग दी गई है, जिससे HDR, लो-लाइट और पोर्ट्रेट शॉट्स की गुणवत्ता बेहतर हो गई है।

बैटरी, कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर

Flip 7 में वही 4000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग है, लेकिन AI-पावर्ड बैटरी ऑप्टिमाइजेशन से यह ज्यादा चल सकती है। Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसी नई कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी से यह फोन फ्यूचर-रेडी बनता है।

कीमत और फाइनल वर्डिक्ट

Galaxy Z Flip 7 की कीमत भारत में ₹99,999 से ₹1,14,999 तक हो सकती है, जो वेरिएंट पर निर्भर करेगा। Flip 6 यूज़र्स के लिए यह एक ज़रूरी अपग्रेड नहीं है, लेकिन अगर आप Flip 5 या उससे पुराने मॉडल से आ रहे हैं, तो यह अपग्रेड आपको जरूर प्रभावित करेगा।