
ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स अपनी पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी और अब फिर दाम बढ़ाने की फिराक में है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा के अनुसार, कंपनी जिंस लागत में हुए इजाफे का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है। ऐसे में कंपनी आने वाले समय में बारी-बारी से से गाड़ियों के दाम बढ़ा सकती हैं।
ऑटो इंडस्ट्री में कच्चे माल की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते ऑटो कंपनियों के ऑपरेटिंग मार्जिन पर असर पड़ रहा हैं। हालांकि, टाटा मोटर्स ने अपने आतंरिक खर्चों में कटौती करके इस दबाव को संभालने की भी काफी कोशिश की है। लेकिन मार्जिन को बनाए रखने के लिए अब गाड़ियों के दाम को बढ़ाना जरूरी हो गया है। कंपनी एक बार में ग्राहकों पर बड़ा बोझ नहीं डालेंगी बल्कि हर महीने हालात का जायजा लेगी और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लागू किया जाएगा।
टाटा की लोकप्रिय गाड़ी जैसे पंच, नेक्सन, हैरियर और सफारी की मांग काफी अच्छी है. ऐसे में डिमांड के मुकाबले सप्लाई थोड़ी धीमी होने के कारण शोरूम्स की तरफ से मिलने वाले डिस्काउंट भी अब तेजी से कम किए जा रहे हैं। जिन मॉडल्स की डिमांड ज्यादा है और स्टॉक कम है और उन पर किसी भी तरह की खास छूट या कंज्यूमर ऑफर मिलने का चांस लगभग खत्म हो चुका हैं।
ऐसे में अगर आपका प्लान है गाड़ी लेने को तो जल्दी से बुकिंग कर लें ये समझदारी भरा कदम हो सकता है।