• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Tesla Flying Car: हवा में पलटी मार जमीन पर हुई सुरक्षित लैंड, टेस्ला ने दुनिया को दिखाई उड़ने वाली कार, 1 सेकंड से कम में 97km/h की रफ्तार

Tesla Flying Car: हवा में पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड हुई! इलॉन मस्क का कमाल दुनिया देख रही है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 12:18:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 12:18:17 PM (IST)
Tesla Flying Car: हवा में पलटी मार जमीन पर हुई सुरक्षित लैंड, टेस्ला ने दुनिया को दिखाई उड़ने वाली कार, 1 सेकंड से कम में 97km/h की रफ्तार
Tesla Flying Car: टेस्ला ने दुनिया को दिखाई उड़ने वाली कार, हवा में पलटी मार जमीन पर हुई सुरक्षित लैंड, 1 सेकंड से कम में 97km/h की रफ्तार

HighLights

  1. टेस्ला ने दुनिया को दिखाई उड़ने वाली कार
  2. हवा में पलटी मार जमीन पर हुई सुरक्षित लैंड
  3. 1 सेकंड से कम में 97km/h की रफ्तार

बिजनेस डेस्क। चलने वाली कार तो बहुत देख ली, अब देखिए उड़ने वाली कार! इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने आज 16 अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई है। रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद यह रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई। बता दें कि यह कार केवल 0.81 सेकंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है।

मस्क ने क्या कहा

कार की सफल लैंडिंग के बाद मस्क ने कहा- चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया। इसके अलावा मस्क ने बताया कि कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है। कार में हवा में कंट्रोल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं। यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है।


इलॉन मस्क ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा

इलॉन मस्क ने रोडस्टर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है कि भविष्य में सच में उड़ने वाली कारें होंगी।' इस नए डिजाइन वाले रोडस्टर में स्पेसएक्स के बनाए 'कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स' लगे हैं, जो थ्रस्ट (धक्का) पैदा करने के लिए दबाव वाली गैस का इस्तेमाल करते हैं।

naidunia_image

टेक्सस के मैकग्रेगर में 15 अक्टूबर को एक इवेंट हुआ था। इस इवेंट में टेस्ला ने अपने नए डिजाइन वाले रोडस्टर का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार एक खास रैंप पर उल्टी चली, गाड़ी हवा में घूमते हुए कुछ देर तक करतब दिखाती रही और फिर सुरक्षित रूप से नीचे उतरी।

इस इवेंट में जब एक दर्शक ने मस्क से पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने के लायक है, तो मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही होगी।

मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा।

₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा

टेस्ला की नई 'रोडस्टर' फिलहाल एक डेमो/प्रोटोटाइप कार है, रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू होगा। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा, वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100% रिफंडेबल है।