• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍मार्ट हाउस : घर जो खुद करेगा ढेरों काम

सोचिए, आपका घर खुद ब खुद साफ हो जाए। कपड़े धुल जाएं और सूख जाएं। घर का सारा सामान खुद ब खुद व्‍यवस्थित हो जाए।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Jul 2015 05:24:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2015 05:28:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
स्‍मार्ट हाउस : घर जो खुद करेगा ढेरों काम

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। सोचिए, आपका घर खुद ब खुद साफ हो जाए। कपड़े धुल जाएं और सूख जाएं। घर का सारा सामान खुद ब खुद व्‍यवस्थित हो जाए। क्‍या ऐसा हो सकता है। हो सकता है कि आपके मन में यह सवाल उठ रहा हो कि यह सब काम कौन करेगा।

यदि इन सब कामों को घर खुद ही कर ले तो। जी हां, तकनीकी उन्‍नतिकरण के जिस युग में हम जी रहे हैं उसमें अगले कुछ वर्षों में यह संभव होने वाला है। 15 वर्ष बाद आपका घर स्‍मार्ट हाउस बन सकेगा और ऊपर बताए हुए सारे काम खुद ही कर लेगा।


साल 2030 इन सब कामों को करने के लिए आपके पास सोशल मीडिया शॉवर कर्टन, स्‍मार्ट स्‍केल, मैजिक मिरर और हर कमरे के लिए एक स्‍मार्ट गैजेट होगा।

क्‍या होगा स्‍मार्ट हाउस में : भविष्‍य के घरों को ऑक्‍युलस रिफ्ट वर्चुअल रियलिटी हेडसेट की तकनीक पर बनाया जाएगा, जिससे आप घर के भीतर ही 3डी अनुभव कर सकेंगे। फिल्‍मों को देखने के साथ ही महसूस भी किया जा सकेगा। 3डी गेम्‍स में आप शामिल होकर उसे खेल सकेंगे।

तापमान खुद तय हो जाएगा : मौसम के अनुसार बेडरूम के गद्दे अपना तापमान बदलेंगे। यानी गर्मियों में ये ठंडे होंगे और ठंड में गर्म। रोजाना पहने जाने वाले कपड़े भी नैनो टेक्‍नोलॉजी से युक्‍त होंगे तथा खुद ही साफ हो जाएंगे। यह कपड़े पूरी तरह से वाटरप्रूफ होंगे तथा मौसम के अनुसार अपना तापमान बना सकेंगे।

पर्सनल स्‍टाइलिस्‍ट मिरर : घरों में स्‍मार्ट मिरर (आईना) भी होगा, जो असल में एक कम्‍प्‍यूटर स्‍क्रीन होगा। यह आपका वर्चुअल वॉर्डरोब भी होगा। इसके सामने खड़े होकर आप यह समझ सकेंगे कि कौन सी ड्रेस आप पर कैसी लग रही है। साथ ही यह आपका पर्सनल स्‍टाइलिस्‍ट भी होगा, जो आपको कपड़ों के लिए सुझाव देगा।

इन सबसे अलावा सबसे रोचक होगा 3डी प्रिंटर। हर स्‍मार्ट हाउस में यह होगा तथा आपकी जरूरत के कई चीजों को तुरंत प्रिंट कर देगा। मसलन, आपको कोई उपकरण चाहिए तो इस प्रिंटर से उसे प्रिंट कर लीजिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।