• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक-ट्विटर प्रतिबंधित हैं चीन में, उपयोग करिए वीबो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की यात्रा से ठीक पहले चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो को ज्‍वॉइन कर लिया है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 04 May 2015 02:47:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2015 02:51:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
फेसबुक-ट्विटर प्रतिबंधित हैं चीन में, उपयोग करिए वीबो

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की यात्रा से ठीक पहले चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो को ज्‍वॉइन कर लिया है। उन्‍होंने अपना पहला संदेश चीनी भाषा में लिखा है।

क्‍या आप वीबो के बारे में जानते हैं:

वीबो का पूरा नाम सिना वीबो है और यह फेसबुक तथा ट्विटर का मिलाजुला रूप है। चीनी भाषा में वीबो का अर्थ है माइक्रोब्‍लॉग। टेनसेंट वीबो इसकी प्रतिद्वंद्वी है। ट्विटर की तरह वीबो में 140 अक्षरों की सीमा तय है।

इसमें भी हैशटैग उपयोग किया जा सकता है। इसमें फेसबुक की तरह अपनी पोस्‍ट के साथ इमोशन आइकन्‍स, इमेज, म्‍ूयजिक और वीडियो भी अटैच कर सकते हैं। चीन में फेसबुक तथा ट्विटर प्रतिबंधित हैं और केवल वीबो को ही उपयोग किया जा सकता है।


चीन की सर्वाधिक प्रसिद्ध वेबसाइट

चीन के 30 फीसदी इंटरनेट यूजर्स वीबो का इस्‍तेमाल करते हैं। हाल ही में वीबो का अंग्रेजी संस्‍करण भी शुरू किया गया है। लेकिन इसके जनता के लिए लॉन्‍च नहीं किया गया है।

वीबो के यूजर्स की संख्‍या को बढ़ाने के लिए एक रिवॉर्ड सिस्‍टम भी बनाया गया है। इसमें साइट पर ज्‍यादा से ज्‍यादा समय बिताने वाले लोगों को रिवॉर्ड के तौर पर मेडल दिए जाते हैं। यह मेडल वर्चुअल होता है।

रहती है सरकार की नजर

वीबो पर पोस्‍ट किए जाने वाले सभी कंटेंट पर सरकार की नजर रहती है। जिस भी पोस्‍ट में आपत्तिजनक शब्‍दों का उपयोग होता है, उसे सिस्‍टम खुद ब खुद हटा देता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।