
मल्टीमीडिया डेस्क। इसमें कोई शक नहीं कि फेसबुक लोगों को एक-दूसरे से कनेक्ट करने के लिए बड़ा काम का है। नए-पुराने दोस्तों से लेकर ऐसे कई आपके फ्रेंड लिस्ट में होते हैं जिनसे शायद आप कभी मिले नहीं हों लेकिन किसी न किसी तरीके से जुड़े होते हैं। लेकिन, इन सबके बीच कई बार आपको जानने की जिज्ञासा रहती है कि आखिर कौन-कौन हैं जिन्होंने आपको अपनी लिस्ट से अनफ्रेंड किया है।
आपके ऐसे दोस्तों का ट्रैक रखने के लिए Who Deleted Me बड़े काम का हो सकता है जो कि आपकी उन सूची पर नजर रखता है और अगर किसी ने डिलीट कर दिया हो तो आपको नोटिफिकेशन भेजता है।
जब आप पहली बार लाॅगिन करते बैं तो यह आपके संपर्कों की वर्तमान सूची एक्सेस करता है और जब भी आप इसे रीविजिट करते हैं यह पुराने वाली से कम्पेयर करता है।
आपको यह केवल यह ही नहीं बताता है कि कौन मिसिंग है बल्कि यह भी बताता है कि उन्होंने अपना अकाउंट डिएक्टिनेट किया है या डिलीट। Who deleted me क्रोम और फायरफाॅक्स इंटरनेट ब्राउजर में फ्री है।