Top Trending Tweets 2021: ट्विटर ने साल 2021 में अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाली ट्वीट, लाइक और कॉमेंट की लिस्ट जारी की है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने भारत के उन ट्रेंड्स, हैशटैग और ट्वीट की लिस्ट जारी की है। जिनका इस वर्ष ट्विटर पर जलवा रहा। ट्विटर पर तालिबान और कोविड-19 जहां ट्रॉप टेंड में रहे है। वहीं खेल में विराट कोहली और व्यापार में रतन टाटा का बोलबाला रहा। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट
सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट
विराट कोहली और अनुष्कमा शर्मा ने इस साल एक बेटी के माता-पिता बने। उनका ट्वीट इस साल सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कोहली को ट्वीट को 539.1K लाइक और 50.4K रीट्वीट मिले।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया ट्वीट
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस का ट्वीट इस साल सबसे अधिक रीट्वीट किया गया। उन्होंने भारत में कोविड-19 के डोनेशन वाला ट्वीट किया था। जिससे 488.1K लाइक और 114.1K रीट्वीट मिले।
— Pat Cummins (@patcummins30) April 26, 2021
विभिन्न श्रेणियों में टॉप ट्वीट
सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल करने के लिए टीम को बधाई देने वाला ट्वीट सरकारी श्रेणी में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट रहा। वहीं उनका पहला कोविड वैक्सीन लगाने की फोटो को सबसे अधिक रीट्वीट किया गया।
We are all overjoyed at the success of the Indian Cricket Team in Australia. Their remarkable energy and passion was visible throughout. So was their stellar intent, remarkable grit and determination. Congratulations to the team! Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2021
Took my first dose of the COVID-19 vaccine at AIIMS.
Remarkable how our doctors and scientists have worked in quick time to strengthen the global fight against COVID-19.
I appeal to all those who are eligible to take the vaccine. Together, let us make India COVID-19 free! pic.twitter.com/5z5cvAoMrv
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2021
व्यापार: इस साल टाटा समूह में एयर इंडिया की 70 सालों बाद वापसी हुई। इस पर रतन टाटा ने वेलकम बैक एयर इंडिया कैप्शन के साथ ट्वीट किया था। यह बिजनेस कैटेगरी में सबसे अधिक पसंद किया गया ट्वीट बन गया।
Welcome back, Air India 🛬🏠 pic.twitter.com/euIREDIzkV
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) October 8, 2021
मनोरंजन: एक्टर विजय ने ट्विटर अपनी फिल्म बीस्ट के पहले लुक की घोषणा की थी। यह मनोरंजन श्रेणी में सबसे अधिक लाइक और रीट्वीट किया गया।
#Beast pic.twitter.com/VgMlmH1Gno
— Vijay (@actorvijay) June 21, 2021
खेल: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर विराट कोहली की ओर से किए जाने वाला ट्वीट सबसे अधिक रीट्वीट किया गया।
Anddddd the king is back ❤️the greatest finisher ever in the game. Made me jump Outta my seat once again tonight.@msdhoni
— Virat Kohli (@imVkohli) October 10, 2021
सर्वाधिक ट्वीट किए गए इमोजी
सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए हैशटैग