Vivo Y400 5G भारत में आज हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स के बारे में...
Vivo Y400 5G भारत में 4 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। यह फोन 25 हजार से कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 चिप, 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और IP68/IP69 रेटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं देगा। दो स्टोरेज वेरिएंट में इसकी कीमत ₹21,999 से शुरू हो सकती है।
Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 09:05:00 AM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 09:05:00 AM (IST)
Vivo भारत में अपने Y-सीरीज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में विस्तार करने जा रहा है।HighLights
- 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।
- Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 8GB RAM विकल्प।
- 6000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। Vivo भारत में अपने Y-सीरीज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 4 अगस्त 2025 को नया Vivo Y400 5G लॉन्च करने जा रही है। यह डिवाइस पहले आए Vivo Y400 Pro का सस्ता वर्जन बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी लीक हो चुकी है।
प्रीमियम डिजाइन
लीक्स के अनुसार Vivo Y400 5G को दो रंगों ग्लैम व्हाइट और ऑलिव ग्रीन में लॉन्च किया जाएगा। ग्लैम व्हाइट वेरिएंट में टेक्सचर्ड रियर पैनल होगा, जो Y400 Pro से मिलता है। इसका आधुनिक और मिनिमल लुक मिड-रेंज सेगमेंट में इसे अलग पहचान देगा।
AMOLED डिस्प्ले
- डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। यह आउटडोर उपयोग के लिए उपयुक्त रहेगा।
- प्रोसेसर के रूप में इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट एक बड़ा आकर्षण होगा।
कैमरा और ड्यूरबिलिटी भी शानदार
- Vivo Y400 5G में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- डिवाइस के IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आने की संभावना है, जो इस प्राइस सेगमेंट में दुर्लभ है और इसे बेहद टिकाऊ स्मार्टफोन बना सकता है।
कीमत
Vivo Y400 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है...
- 8GB + 128GB: 21,999 रुपये
- 8GB + 256GB: 23,999 रुपये
लॉन्च के बाद स्पष्ट होगा कि ये लीक्स कितने सटीक हैं, लेकिन अभी से ही यह स्मार्टफोन मिड-रेंज 5G मार्केट में एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।