WhatsApp Features 2022: वॉट्सएप ने इस साल लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स, देखें पूरी List
WhatsApp Features 2022 अब किसी भी ग्रुप से यूजर चुपचाप ग्रुप छोड़ सकते हैं। यूजर वॉट्सऐप ग्रुप से बिना किसी को बताए बाहर निकल सकते हैं। जब आप ग्रुप छोड़ते हैं तो पूरे ग्रुप को सूचित करने के बजाय केवल एडमिन को सूचित किया जाएगा।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 12 Dec 2022 02:42:41 PM (IST)
Updated Date: Mon, 12 Dec 2022 02:42:41 PM (IST)

WhatsApp Features 2022 । वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए समय-समय पर नया फीचर्स व ट्रिक पेश करता है। इस मामले में साल 2022 भी पीछे नहीं रहा है। इस साल भी WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई ऐसे शानदार फीचर्स लॉन्च किए, जो काफी उपयोगी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि साल 2022 में WhatsApp ने अपने मैसेजिंग ऐप में कौन-कौन से फीचर्स जोड़े हैं। यहां देखें पूरी लिस्टा
नए प्राइवेसी फीचर्स
अब किसी भी ग्रुप से यूजर चुपचाप ग्रुप छोड़ सकते हैं। यूजर वॉट्सऐप ग्रुप से बिना किसी को बताए बाहर निकल सकते हैं। जब आप ग्रुप छोड़ते हैं तो पूरे ग्रुप को सूचित करने के बजाय केवल एडमिन को सूचित किया जाएगा।
Screenshot Blocking For View Once Messages
View Once फ़ोटो या मीडिया को साझा करने का लोकप्रिय तरीका है, जिसके लिए स्टेबल डिजिटल रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता नहीं है। इस फीचर के तहत रिसीवर के एक बार मैसेज देखने के बाद डॉक्यूमेंट फिर दोबारा नहीं दिखेगा। अब WhatsApp ने सिक्योरिटी की एक और दीवार खड़ी कर दी है, जिसमें View Once में स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग को अपडेट किया गया है।
इमोजी रिएक्शन
WhatsApp पर इमोजी रिएक्शन दे सकते हैं, इसमें आप अपने हिसाब से इमोजी चुनकर रिप्लाई कर सकते हैं।
एडमिन डिलीट
WhatsApp पर इस शानदार फीचर की मदद से ग्रुप एडमिन किसी भी ग्रुप मेंबर की चैट को डिलीट कर सकते हैं।
WhatsApp पर फाइल शेयरिंग
अब WhatsApp पर 2GB तक की फाइल को शेयर कर सकते हैं। पहले लोग केवल 100MB तक की फाइल शेयर कर सकते थे।
WhatsApp वॉइस कॉल
WhatsApp पर अब 32 लोगों को वॉइस कॉलिंग की जा सकती है। एक बार में 32 लोगों को वॉइस काल में जोड़ा जा सकता है, लेकिन पहली इसकी संख्या काफी सीमित थी। WhatsApp ने वॉयस मैसेज के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कुछ फीचर्स जोड़े हैं।
WhatsApp अवतार फीचर
WhatsApp पर अवतार फीचर को जोड़ा है। इसमें आप अपना खुद का अवतार बना कर खुद को एक्सप्रेस कर सकते हैं। गौरतलब है कि इसमें 35 स्टिकर्स मिलते है।
Message Yourself फीचर
वॉट्सऐप ने 29 नवंबर को अपने नए फीचर मैसेज योरसेल्फ को रोल आउट करना शुरू किया। यह फीचर के तहत अब यूजर अब खुद को भी मैसेज भेज सकेगा। इस फीचर का इस्तेमाल आप अपने डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।
WhatsApp Communities फीचर
WhatsApp ने वैश्विक स्तर पर Communities को रोल आउट किया। इसमें ग्रुप चैट आयोजित करने के लिए एक जगह पर कई ग्रुप्स को एक साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने Communities फीचर में इन-चैट पोल, 32 व्यक्ति वीडियो कॉलिंग और ग्रुप की सीमा को 1024 यूजर्स तक बढ़ाने जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।