• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Whatsapp Scam: महिला को आया व्हाट्सएप पर ऐसा मैसेज, क्लिक करते ही खाते से उड़े 21 लाख

आंध्रप्रदेश से हाल ही में एक मामला सामने आया जहां महिला के एक लिंक पर क्लिक करने से 21 लाख रुपये खाते से उड़ गए।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 25 Aug 2022 05:01:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Aug 2022 05:01:39 PM (IST)
Whatsapp Scam: महिला को आया व्हाट्सएप पर ऐसा मैसेज, क्लिक करते ही खाते से उड़े 21 लाख

Whatsapp Scam: डिजिटल दुनिया और आईटी सेक्टर में चीजें जितनी आसान हो गई हैं उतनी ही कठिन और ट्रिकी भी हो गई हैं। कई बार लोगों को इसकी कमियों को काफी नुकसान सहना पड़ता है। आंध्र प्रदेश से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को साइबर क्राइम का शिकार होना पड़ गया। महिला को व्हाट्सएप पर एक ऐसा मैसेज आया जिस पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 21 लाख रूपये उड़ गए। बता दें कि यह घटना आंध्र प्रदेश की एक रिटायर्ड शिक्षिका के साथ हुई है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले में रहने वाली इस महिला का नाम वरलक्ष्मी है।

लिंक पर क्लिक कर उड़े 21 लाख

बता दें कि महिला को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता है। महिला ने बिना सोचे समझे मैसेज में दिए गए उस लिंक पर कई बार क्लिक कर दिया। जिसके बाद कुछ ऐसा हो गया जिसका महिला को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मैसेज आने और महिला के क्लिक करने के कुछ देर बाद ही महिला को एक मैसेज आया कि उसके खाते से कुछ पैसे काटे गए हैं। महिला को कुछ समझ आता इसके पहले ही महिला के खाते से धीरे-धीरे करके कई बार पैसे कटते चले गए और एक के बाद एक मैसेज आने लगे।


महिला का फोन किया था हैक

हैरानी की बात तो यह है कि एक के बाद एक महिला के खाते से 21 लाख रुपये कट गए। जिसके बाद महिला तत्काल पुलिस के पास पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने यह बताया है कि उसने सिर्फ मैसेज में आए एक लिंक को क्लिक किया था। जिसके बाद से उसके अकाउंट से 21 लाख रुपये गायब हो गए। वहीं पुलिस ने यह बताया है कि साइबर अपराधियों ने पहले लिंक के जरिए महिला का फोन हैक किया था। जिसके बाद उसका फोन इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट्स से कई सारे ट्रांजेक्शन किए। महिला इस मामले को लेकर बैंक भी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।