_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। आजकल शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन यूजर होगा, जो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल न करता हो। यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लगातार WhatsApp पर नए-नए फीचर आते हैं, लेकिन अब जल्द ही WhatsApp Web में भी बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। कई लोग WhatsApp के साथ-साथ अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर में WhatsApp Web का उपयोग करते हैं। अब ऐसे यूजर्स को जल्द ही WhatsApp Web प्लेटफार्म में बदलाव नजर आ सकता है।
WhatsApp के हर अपडेट को लेकर जानकारी देने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि कंपनी WhatsApp Web यूजर्स के लिए नए साइड बार डिजाइन इंटरफेस (WhatsApp redesigned sidebar interface) को रोल आउट कर सकती है। WhatsApp Web को अब कई ऑप्शन टॉप लेफ्ट साइड में नजर आ सकते हैं।

वेबसाइट Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें WhatsApp Web के नए इंटरफेस को शो किया गया है। इसमें वेब यूजर्स को Chats, Status, Channels, Communities, Archive और Starred Messages लेफ्ट साइड में दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि WhatsApp Web में अभी तक सारे ऑप्शन टॉप बार में दिखाई देते थे। टॉप बार से इन ऑप्शन को नेविगेट करने में कुछ परेशानी होती है। लेफ्ट साइड बार के साथ सारे ऑप्शन यूजर्स आसानी से उपयोग कर पाएंगे। WhatsApp Web का नया इंटरफेस काफी ज्यादा यूजर फ्रेंडली होगा। नए बदलाव को वॉट्सऐप वेब के बीटा यूजर्स चेक कर सकते हैं। आम यूजर्स के लिए प्लेटफार्म पर नया बदलाव आने वाले कुछ दिनों में पेश हो सकता है।