WhatsApp पर आने वाला है ऐसा फीचर, खुद के चेहरे का Emoji बनाकर कर सकेंगे शेयर, जानें कैसे
Memoji किसी भी स्टिकर या आम इमोजी के मुकाबले ज्यादा मजेदार होता है।
By Ajay Barve
Edited By: Ajay Barve
Publish Date: Tue, 27 Aug 2019 12:40:02 PM (IST)
Updated Date: Tue, 27 Aug 2019 12:54:08 PM (IST)

मल्टीमीडिया डेस्क। व्हाट्सएप पर इन दिनों स्टिकर्स की मदद से एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का ट्रैंड है और इस सब में इमोजी का महत्व थोड़ा कम हुआ है। लेकिन अब ऐसा कुछ होने जा रहा है जो इन इमोजी का महत्व पिर से बढ़ा देगा।
दरअसल, व्हाट्सएप में कुछ नए अपडेट आने वाले हैं और इसे लेकर हाल ही में खबर आई थी। इन अपडेट्स में एक Memoji भी शामिल है। मेमोजी असल में iPhone का अपडेट है और अब इसे एंड्रायड के लिए व्हाट्सएप भी लाने जा रहा है।
टेक वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप अगले बीटा अपडेट 2.19.90 वर्जन में मेमोजी स्टिकर पेश किया जाएगा। यह ईमोजी और स्टिकर से मिलकर बने होते हैं और इनकी सबसे खास बात यह है कि आप अपनी तस्वीर के मेमोजी बना सकते हैं। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा उन्ही यूजर्स को मिलेगी जो TestFlight Beta Program का हिस्स हैं।
![naidunia_image]()
यह होता है मेमोजी स्टिकर
मेमोजी दरअसल आपके चेहरे से बना होता है। इसमें चेहरे का स्टिकर बनाया जाता है और फिर उसे एनिमेशन में बदल दिया जाता है। इसे अगर समझना हो तो यूं समझें कि आप जो भी ईमोजी यूज करते हैं वो फिर चाहे स्माइली हो या फिर गुस्से या प्यार जताने वाली। इन इमोजी की जगह आपकी तस्वीर नजर आएगी वो भी एनिमेटेड।